JP Nadda ‍‍Bengal Visit LIVE : बंगाल में भाजपा की एक और परिवर्तन यात्रा, जेपी नड्डा बोले- बंगाल में आयेगा असली परिवर्तन

JP Nadda Bengal Visit LIVE, West Bengal Election 2021, कोलकाता न्यूज : बंगाल चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बंगाल फतह करने को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है. टीएमसी पर जीत को लेकर बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी क्रम में मंगलवार (9 फरवरी, 2021) को एक और परिवर्तन यात्रा के जरिए जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार किया.

Live Updates
9:31 PM. 9 Feb 21 4:01 PM. 9 Feb

नकल में माहिर है ममता : जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा ममता सरकार नकल में माहिर है. केंद्र की योजनाओं को अपना बताया गया. स्वच्छ भारत अभियान को सोनार बांग्ला बनाया गया. पीएम आवास योजना को बांग्लार बाड़ी बनाया गया. इसी तरह ग्रामीण सड़क योजना को भी सरकार ने अपना बता दिया. बंगाल में भाजपा के 130 कार्यकर्ता मारे गये हैं यहां धमकी का बोलबाला है और वाणी की स्वतंत्रता नहीं है.

9:31 PM. 9 Feb 21 4:01 PM. 9 Feb

मां, माटी और मानुष के नारे को भूल गयी ममता

तृणमूल पर बरसते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र द्वारा भेजे गये राशन तृणमूल कार्यकर्ताओं के घर में मिले. तृणमूल 10 वर्ष पहले मां, माटी और मानुष के नारे के साथ बंगाल में आयी, लेकिन न तो मां की इज्जत की गयी और ना ही माटी से प्यार और ना ही मानुष की चिंता की गयी. बंगाल में तानाशाही, तुष्टिकरण, तोलाबाजी और कटमनी का बोलबाला है. लेकिन, मई के बाद जनता ही तृणमूल सरकार को कट कर देगी.

9:31 PM. 9 Feb 21 4:01 PM. 9 Feb

पीएम मोदी एक बार नहीं बार-बार आयेंगे बंगाल

श्री नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के आने पर सवाल उठाती है, लेकिन वह यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बार-बार आयेंगे. वह जब आते हैं, तो खाली हाथ नहीं आते. उन्हें बंगाल के विकास की चिंता है. हल्दिया में उन्होंने 4700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को चालू किया. श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया कि जब वह केंद्रीय मंत्री थी तब बंगाल के विकास के लिए क्या किया? रिफाइनरी के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि वह खुद बार- बार डायमंड हार्बर जायेंगे. उन्होंने कहा, ‘भाईपो, एक बार नहीं अनेक बार आऊंगा डायमंड हार्बर.’ उनका कहना था कि तृणमूल नेताओं की भाषा भी निम्न हो गयी है.

9:31 PM. 9 Feb 21 4:01 PM. 9 Feb

बंगाल में आयेगा असली परिवर्तन : जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिलार माठ से भाजपा के एक और ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत की. इससे पहले गत 6 फरवरी को नवद्वीप से उन्होंने परिवर्तन यात्रा के पहले वाहन को रवाना किया था. मौके पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि बंगाल में असली परिवर्तन आयेगा. उसी परिवर्तन को लाने के लिये इस यात्रा की शुरुआत की जा रही है. सोनार बांग्ला को वापस लाने, उसकी संस्कृति को वापस लाने के लिए यह यात्रा है. इस यात्रा के जरिये बंगाल की जनता को जगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि जो बंगाल अपनी संस्कृति और विकास के लिये जाना जाता था आज वहां ममता सरकार ने बाहरी और भीतरी की आवाज उठायी और भाई को भाई से लड़ाया. यहां शोषण की सरकार है.

8:45 PM. 9 Feb 21 3:15 PM. 9 Feb

टीएमसी पर जीत के लिए परिवर्तन यात्रा 

पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी पर जीत हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश बीजेपी कर रही है. लगातार बीजेपी के बड़े नेता बंगाल दौरा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बंगाल पर जीत को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

8:45 PM. 9 Feb 21 3:15 PM. 9 Feb

बंगाल फतह के लिए परिवर्तन यात्रा 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में आज मंगलवार को मां तारा का आशीर्वाद लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा परिवर्तन यात्रा का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत भाजपा के और कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

मुख्य बातें

JP Nadda Bengal Visit LIVE, West Bengal Election 2021, कोलकाता न्यूज : बंगाल चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बंगाल फतह करने को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है. टीएमसी पर जीत को लेकर बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी क्रम में मंगलवार (9 फरवरी, 2021) को एक और परिवर्तन यात्रा के जरिए जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >