Jio ने लॉन्च किए 3 नए जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स, प्लान के साथ ही मिलेगा OTT ऐप्स सब्सक्रिप्शन

OTT ऐप्स के जरिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रिय भाषाओं का कंटेंट देखा जा सकेगा. प्लान के साथ बंडल किए गए इन ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन्स की कीमत करीब 1000 रुपये है. 398 रुपये के प्लान में 12 OTT ऐप्स तो 1,198 रुपये और 4,498 रुपये के प्लान्स में 14 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा.

Jio New Recharge Plans: नये साल पर जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एंटरटेनमेंट का धमाका किया है. कंपनी ने JioTV प्रीमियम प्लान्स के नाम से OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन वाले तीन नये मोबाइल प्लान्स लॉन्च किए हैं. जियो सिनेमा प्रीमियम, डिज़्नी+हॉटस्टार, ज़ी5, सोनीलिव, प्राइम वीडियो (मोबाइल), लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, डॉक्यूबे, सनएनएक्सटी, होइचोइ, प्लैनेट मराठी, चौपाल, एपिकऑन और कांचा लन्नका जैसे करीब 14 OTT ऐप्स, प्लान्स के साथ फ्री मिलेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें ये प्लान्स 15 दिसंबर से लाइव होंगे और फ्री मिलने वाले ओटीटी ऐप्स की कीमत करीब 1,000 रुपये है

ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डेटा

OTT ऐप्स के जरिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रिय भाषाओं का कंटेंट देखा जा सकेगा. प्लान के साथ बंडल किए गए इन ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन्स की कीमत करीब 1,000 रुपये है. 398 रुपये के प्लान में 12 OTT ऐप्स तो 1,198 रुपये और 4,498 रुपये के प्लान्स में 14 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को फ्री मिलेगा. 398 रुपये के प्लान की वैलेडिटी 28 दिन होगी. 1,198 रुपये वाला प्लान 84 दिनों तक वैलिड रहेगा. तो वहीं, 365 दिनों की वैलेडिटी वाले प्लान की कीमत 4,498 रुपये रखी गई है. हर प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डेटा भी मिलेगा.

Also Read: Jio Sasta Recharge Plan 2023: जियो का सबसे सस्ता प्लान, 149 रुपये में 20GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल
वन-क्लिक कस्टमर केयर कॉल बैक की सुविधा भी उपलब्ध

JioTV प्रीमियम प्लान्स रिचार्ज करने पर अलग-अलग कई OTT सब्सक्रिप्शन खरीदने का झंझट खत्म हो जाएगा. जियोटीवी ऐप में साइन-इन करने पर, ओटीटी ऐप्स के लिए अलग लॉगिन और पासवर्ड बनाने और याद रखने की जरूरत नही होगी. जानकारी के लिए बता दें 4,498 रुपये वाले प्लान लेने पर वन-क्लिक कस्टमर केयर कॉल बैक की सुविधा भी उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >