JIO बना भारत का नंबर वन नेटवर्क, Ookla Speedtest में जीते सभी नौ अवार्ड

Jio Win Ookla Speedtest Awards – अवाॅर्ड जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, जियो की कल्पना भारत में एक डिजिटल सोसायटी बनाने की थी, जहां प्रौद्योगिकी हमारे जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाये. इस क्रांति में योगदान देना हमारे लिए सौभाग्य की बात है.

  • जियो है देश का नंबर 1 नेटवर्क, ऊकला स्पीडटेस्ट में सभी नौ अवार्ड जीते

  • सबसे तेज नेटवर्क, सबसे तेज 5जी नेटवर्क के साथ रेटिंग में भी टॉप पर रहा जियो

  • देश के कुल 5जी नेटवर्क का 85% जियो ने लगाया है – आकाश अंबानी

  • जियो हर 10 सेकेंड में एक 5जी सेल लगा रहा है

Ookla Speedtest Awards : जियो भारत का सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क है, इसपर ग्लोबल कनेक्टिविटी इंटेलिजेंस एजेंसी ऊकला ने मुहर लगा दी है. ऊकला द्वारा दिये गए स्पीडटेस्ट अवार्ड्स में रिलायंस जियो ने सभी नौ अवार्ड जीत लिये हैं. वर्ष 2023 के Q1-Q2 नेटवर्क परफॉर्मेंस के आधार पर यह अवार्ड दिये गए.

जियो ने किन कैटेगरीज में जीते अवॉर्ड?

फास्टेस्ट मोबाइल नेटवर्क, बेस्ट मोबाइल कवरेज, बेस्ट मोबाइल नेटवर्क, बेस्ट मोबाइल गेमिंग एक्सपीरिएंस, बेस्ट मोबाइल वीडियो एक्सपीरिएंस, टॉप रेटिड मोबाइल नेटवर्क, फास्टेस्ट 5जी मोबाइल नेटवर्क, बेस्ट 5जी मोबाइल गेमिंग एक्सपीरिएंस और बेस्ट 5जी मोबाइल वीडियो एक्सपीरिएंस श्रेणियों में जियो ने अवाॅर्ड जीते.

Also Read: Jio AirFiber इन 8 शहरों में हुआ लॉन्च, 1GBPS तक की मिलेगी स्पीड, कीमत भी काफी कम

85% 5जी नेटवर्क जियो का

जियो द्वारा अवाॅर्ड जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, जियो की कल्पना भारत में एक डिजिटल सोसायटी बनाने की थी, जहां प्रौद्योगिकी हमारे जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाये. इस क्रांति में योगदान देना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. जिस तेजी से जियो ने 5जी रोलआउट किया है उस पर हमें गर्व है. भारत में जितना भी 5G नेटवर्क रोलआउट किया गया है उसमें से 85 फीसदी जियो ने किया है. हम हर 10 सेकेंड में एक 5G सेल लगा रहे हैं.

सबसे सम्मानित नेटवर्क का दर्जा

अवार्ड्स पर ऊकला के प्रेसीडेंट और सीईओ स्टीफन बाय ने कहा, ऊकला में हम ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ग्राहकों को स्पीड, वीडियो और गेमिंग में सर्वोत्तम अनुभव देने के जियो के प्रयास शानदार हैं. ये पुरस्कार जियो को भारत में सबसे सम्मानित नेटवर्क का दर्जा देते हैं और अपने उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम नेटवर्क देने की जियो की महत्वाकांक्षा की भी पुष्टि करते हैं.

Also Read: Jio ने मचाया धमाल, लेकर आया सबसे सस्ता UPI पेमेंट सपोर्ट वाला 4G फोन, पाएं कीमत और फीचर्स की जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >