Jharkhand Weather: फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, पश्चिमी विक्षोभ और डिप्रेशन है वजह, जानें आज का वेदर कैसा रहेगा

Jharkhand Weather Updates : मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. जानें अगले पांच दिन कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम

Jharkhand Weather Updates : झारखंड में सुबह-शाम ठंड लग रही है. हालांकि मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में आसमान में हल्के बादल नजर आये. पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां मौसम शुष्क नजर आया. सबसे अधिक तापमान चाईबासा का 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम तापमान खूंटी में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आइए आपको बताते हैं कि आने वाले अगले पांच दिनों में झारखंड में कैसा मौसम रहने वाला है.

रांची स्थित मौसम कार्यालय के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी झारखंड का जो भाग है, यानी संताल परगना, पलामू संभाग और हजारीबाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इन इलाकों में अगले दो से तीन दिनों में तापमान दो से चार डिग्री गिर सकता है. इसकी वजह मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के जाने से जो ठंडी हवाएं आएंगी, उस कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

2 फरवरी से तापमान में गिरावट

झारखंड की राजधानी रांची और कोल्हान के इलाकों में 2 फरवरी से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इन इलाकों में भी दो से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक जो सिस्टम है बंगाल की खाड़ी में, अभी उसकी जो स्थिति है वो डिप्रेशन के फेज में है. ये डिप्रेशन बुधवार को श्रीलंका के तट पर पहुंच सकता है. इस वजह से अधिकांश झारखंड में बादल देखने को मिले. बुधवार दोपहर तक मध्य और दक्षिणी झारखंड में बादल देखने को मिलेंगे.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में 1 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड, पछुआ हवा व बारिश से बढ़ेगी कनकनी, जानें मौसम का अपडेट..

3 फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 3 फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. ये जो तापमान में उतार-चढ़ाव है वो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है. अंडमान सागर के पास जो डिप्रेशन है उसकी वजह से भी तापमान में चेंजेस देखने को मिल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >