Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को आएंगी खूंटी के उलिहातू, ऐसी है तैयारी

1 / 1
Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को आएंगी खूंटी के उलिहातू, ऐसी है तैयारी
फुल स्क्रीन में देखें

Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को आएंगी खूंटी के उलिहातू, ऐसी है तैयारी

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नंवबर को झारखंड आ रही है. जिसे लेकर अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर जुटे हुए हैं. डीसी शशि रंजन ने दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के का���्यक्रम की पूरी जानकारी दे दी है

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नंवबर को झारखंड आ रही हैं. इसे लेकर अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर जुटे हुए हैं. डीसी शशि रंजन ने दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पूरी जानकारी दे दी है और इससे संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दे दिये हैं.

भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में भी सुरक्षा व्यवस्था अभी से चाक-चौबंद कर दी गई है. उलिहातू में राष्ट्रपति बिरसा मुंडा को नमन करेगी. उनके स्वागत के लिए पहले से ही वहां पर वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे.

डीसी ने शशि रंजन बताया कि सुरक्षा को लेकर बेहद कड़े इंतजाम किये गये हैं. चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी है. जो भी लोग देखने के लिए आएंगे उन्हें बैरिकेडिंग के अंदर ही रहना होगा. इस दौरान वे बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात करेंगी.

बिरसा मुंडा कांप्लेक्स में स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर द्रौपदी मुर्मू माल्यार्पण करेंगी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर उलिहातू क्षेत्र में सुबह 8:30 बजे से ही वाहनों की नो इंट्री रहेगी. उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए उलिहातू को सैनिटाइज किया जाएगा. सभी और बैरिकेडिंग लगायी जाएगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को देखते हुए खूंटी के उलिहातू में तैयारी जोरों पर है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.

रिपोर्ट : चंदन कुमार, उलिहातू, खूंटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >