मुख्य बातें
Jharkhand Ramgarh By Election 2023 Voting Live Updates: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान संपन्न हो गया. मतदान सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक हुआ. 2 मार्च को काउंटिंग की जाएगी.
Jharkhand Ramgarh By Election 2023 Voting Live Updates: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान संपन्न हो गया. मतदान सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक हुआ. 2 मार्च को काउंटिंग की जाएगी.

Ramgarh By-Election 2023 Live: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 67.96 फीसदी वोटिंग, 228152 ने किया मतदान
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 67.96 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की. 228152 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया.
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सोमवार की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई.
रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार की दोपहर तीन बजे तक 62.28 प्रतिशत मतदान हुआ. सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक है. इसको लेकर क्षेत्र की मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया.
रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोपहर एक बजे तक 49.88 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान केंद्रों पर अभी भी मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इस उपचुनाव में कुल 18 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो रही है.
रामगढ़ : एसडीओ सह विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी मो जावेद हुसैन ने बूथ नंबर 51 में मतदान किया.
चितरपुर, (रामगढ़) :रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 11 बजे तक 32.51 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं, राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय, सांडी स्थित बूथ नंबर 199 में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने अपने पति गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, अपनी सास कलावती चौधरी, पुत्र ईशान चौधरी, पीयूष चौधरी एवं पुत्री सोनल प्रिया के साथ मतदान किया.
Jharkhand Ramgarh By Election 2023 Voting Live Updates: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान संपन्न हो गया. मतदान सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक हुआ. 2 मार्च को काउंटिंग की जाएगी.