Jharkhand News : झारखंड के चतरा एसडीओ का स्टेनो 25 हजार घूस लेते गिरफ्तार, राशन डीलर से ले रहा था रिश्वत

चतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. 25 हजार रुपया घूस लेते एसडीओ के स्टोनो चंद्रकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है. अनुमंडल कार्यालय से एसीबी की टीम ने स्टेनो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया.

Jharkhand News, चतरा न्यूज (रवि) : झारखंड के चतरा जिले में हजारीबाग एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. राशन डीलर को निबंलन मुक्त करने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत ले रहे चतरा एसडीओ के स्टेनो चंद्रकांत को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया. एसीबी के एसपी किशोर कौशल ने इसकी पुष्टि की है. निलंबित राशन डीलर से इस बाबत 50 हजार में डील हुई थी. घूस लेते हुए एसीबी ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

चतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. 25 हजार रुपया घूस लेते एसडीओ के स्टोनो चंद्रकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है. अनुमंडल कार्यालय से एसीबी की टीम ने स्टेनो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. हंटरगंज के निलंबित पीडीएस डीलर से लाइसेंस को निलंबन मुक्त कराने के एवज में स्टेनो 25 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था. एसीबी के एसपी किशोर कौशल ने इसकी पुष्टि की है.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला में आरोपी आरके आनंद ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर

बताया जा रहा है कि पचास हजार रुपये में ये डील हुई थी. इसके एवज में स्टेनो चंद्रकांत ने राशन डीलर को निबंलन मुक्त कराने का भरोसा दिया था. इसके बाद निलंबित डीलर ने इसकी शिकायत हजारीबाग एसीबी में की. शिकायत के बाद एसीबी की हजारीबाग टीम ने इस मामले की जांच की. जांच के बाद इसकी गिरफ्तारी के लिए टीम ने जाल बिछाया. इसके बाद स्टेनो को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ हजारीबाग ले गई.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए बारिश से कब मिलेगी राहत

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >