VIDEO: 3 घंटे में रांची से वाराणसी, झारखंड में बनेंगी 2 लाख करोड़ की सड़कें, रांची में बोले नितिन गडकरी

झारखंड के लोगों को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी सौगात दी है. नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि रांची से वाराणसी का सफर महज 2 घंटे में पूरा हो जायेगा. केंद्र की सरकार 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करके झारखंड में सड़कों का जाल बिछायेगी.

झारखंड के लोगों को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी सौगात दी है. नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि रांची से वाराणसी का सफर महज 3 घंटे में पूरा हो जायेगा. केंद्र की सरकार 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करके झारखंड में सड़कों का जाल बिछायेगी. वह रांची में पुराना हाईकोर्ट के पास स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. नितिन गडकरी ने रांची से 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. कहा कि मैं कई बार रांची आया. जबभी यहां आता था, तो लोग पूछते थे कि रांची-जमशेदपुर सड़क का क्या हुआ. कब बनेगी. अब यह सवाल नहीं पूछा जायेगा. मैंने डबल डेकर एलीवेटेड रोड का शिलान्यास किया है. लोगों को इससे सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि योजनाओं का शिलान्यास बस ट्रेलर है. पूरी फिल्म अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया है, वे सभी योजनाएं वर्ष 2024 तक पूरी हो जायेंगी. गडकरी ने रांची के सांसद संजय सेठ को इन योजनाओं की ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद दिया. कहा कि आने वाले समय में झारखंड की सड़कें अमेरिका की सड़कों जैसी हो जायेगी. उन्होंने कहा कि रांची में 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन कॉरिडोर बनाया जायेगा, जो राज्य के 7 जिलों को जोड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >