VIDEO: अस्पताल जाने के लिए झारखंड के इस गांव की गर्भवती महिला को 4 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा

हजारीबाग जिले की इस गर्भवती महिला का घर इचाक प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर है. पहाड़ों के बीच डाड़ीघाघर पंचायत के पुरनपनियां गांव की मुन्नी देवी को एंबुलेंस तक पहुंचने के लिए पहाड़ी रास्ते से चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ा.

यह वीडियो झारखंड के हजारीबाग जिले का है. जिले के इचाक प्रखंड की ये महिलाएं कोई सेलिब्रेटी नहीं हैं, जिनका वीडियो बनाया जा रहा है. ये महिलाएं गांव की आम महिलाएं हैं. दो महिलाएं एक महिला को पकड़कर ले जा रही हैं. बीच में जो महिला है, वह गर्भवती है. दो महिलाएं सहारा देकर उसे अस्पताल ले जाने में मदद कर रहीं हैं. गर्भवती महिला का घर इचाक प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर है. पहाड़ों के बीच डाड़ीघाघर पंचायत के पुरनपनियां गांव की मुन्नी देवी को एंबुलेंस तक पहुंचने के लिए पहाड़ी रास्ते से चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ा. गांव की महिलाओं और सहिया के सहयोग से तीन घंटे में पगडंडी पार करते हुए प्रसव पीड़ा झेल रही मुन्नी देवी फुफंदी गांव तक पहुंची. तब जाकर उसे एंबुलेंस नसीब हुआ. पैदल इतनी दूरी तय करने के बाद दर्द से कड़ाहती मुन्नी देवी सीएचसी इचाक पहुंची. यहां एएनएम की निगरानी में मुन्नी देवी ने बेटी को जन्म दिया. भगवान का शुक्र है कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. वीडियो में देखें कि झारखंड के जंगली और पहाड़ी इलाकों में बसे गांवों के लोगों को अस्पताल जाने के लिए कितनी जद्दोजहद करनी पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >