Jharkhand News: झारखंड के 31 स्टूडेंट्स को देश-विदेश में मिली नौकरी, चंपाई सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने 31 स्टूडेंट्स को नियुक्ति पत्र दिया. इनमें से 13 को दुबई में नौकरी मिली है. 18 अन्य अपने ही देश में काम करेंगे.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कल्याण गुरुकुल एवं कौशल कॉलेज के 31 छात्र-छात्राओं को बृहस्पतिवार (27 जून) को नियुक्ति पत्र सौंपा. इन्हें देश-विदेश की कंपनियों में नौकरी मिली है. इस अवसर पर सीएम ने छात्रों से कहा कि घर-परिवार, समाज और राज्य के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करें.

झारखंड के युवाओं के रोजगार के लिए सरकार कृतसंकल्पित

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार झारखंड के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए कृतसंकल्पित है. उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले छात्र-छात्राओं से कहा कि आपकी सफलता दूसरे युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. सीएम ने जिस संस्था के स्टूडेंट्स को नियुक्ति पत्र दिया, उसका संचालन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के विशेष प्रयोजन वाहिनी (एसपीवी) के रूप में काम कर रही प्रेझा फाउंडेशन करता है.

31 छात्र-छात्राओं को सीएम चंपाई सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कल्याण गुरुकुल एवं कौशल कॉलेज के 31 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनके कौशल विकास और रोजगार के लिए सरकार कृतसंकल्पित है. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए सीएम ने शुभकामनाएं दी.

नियुक्ति पत्र मिलने के साथ बढ़ गया है आपका दायित्व

झारखंड के सीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि आज नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही आपके दायित्व भी बढ़ गए हैं. आपको अपने घर-परिवार को चलाने के साथ-साथ समाज, राज्य और देश के लिए भी अपनी जिम्मेदारी निभानी है. पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

स्टूडेंट्स जारी रखें सीखने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि संसार में कभी कोई काम नहीं रुकता. बदलाव संसार का नियम है. उस बदलाव को अपनाने की जरूरत है. बदलते समय के अनुरूप हमें अपने अंदर बदलाव लाना जरूरी है. आप जो भी काम करते हैं, उसे लगातार करते रहें. सीखने की प्रक्रिया भी हमेशा जारी रखें. इससे आपके रास्ते में आने वाली हर बाधा दूर होगी. यह आपको और भी आगे ले जाएगा.

हुनर होगा, तो रोजगार के अनेकों अवसर मिलेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जिन छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र मिला है, उनमें से ज्यादातर ग्रामीण परिवेश से आते हैं. आपलोग गांव में रहने वाले अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे. आपकी सफलता आपके जैसे अन्य ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने कहा कि आपके पास हुनर होगा, तो रोजगार के अनेकों अवसर मिलेंगे.

झारखंड के युवाओं को देश-विदेश की कंपनियों में मिली नौकरी

कौशल कॉलेज और कल्याण गुरुकुल के जिन विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र मिला, उनमें 13 विद्यार्थियों का चयन दुबई की एक कंपनी में हुआ है. नर्सिंग की 4 छात्राओं का चयन हैदराबाद के एक बड़े अस्पताल में हुआ है. कलीनरी के 6 विद्यार्थियों का चयन राजस्थान और 8 विद्यार्थियों का हैदराबाद के एक बड़े होटल में हुआ है.

Also Read

झारखंड : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने 2,454 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र

Champai Soren Review: सीएम चंपाई सोरेन ने 5 सितंबर तक 26 हजार शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >