Jharkhand Weather Update: रांची, जमशेदपुर का तापमान गिरा, जानें डालटेनगंज का पारा घटा या बढ़ा

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं आज भी राज्य के कुछ भागों में हल्की बारिश के आसार हैं. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
2:47 AM. 6 May 23 9:17 PM. 5 May

कल से कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड में 6, 7, 8 और 9 मई को मौसम के शुष्क रहने की भविष्यवाणी मौसम केंद्र रांची ने की है. कहा है कि इस दौरान आसमान भी साफ रहेंगे. इसके साथ ही कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा.

2:47 AM. 6 May 23 9:17 PM. 5 May

रांची का तापमान घटकर 32 डिग्री हुआ

राजधानी रांची का तापमान घटकर 32 डिग्री पर आ गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आ गयी. इस तरह रांची का अधिकतम तापमान इस वक्त सामान्य से 5.1 डिग्री कम है. रांची का न्यूनतम तापमान भी 0.5 डिग्री घटा है. आज का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है.

2:47 AM. 6 May 23 9:17 PM. 5 May

बारिश में नाली का पानी सड़क पर, राहगीर परेशान

लगातार दो दिन से लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड में हो रही बारिश की वजह से नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा है. नाली का कचरा सड़क पर आने से आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, कचरा से दुर्गंध फैल रहा है, जिससे लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है. मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है.

2:47 AM. 6 May 23 9:17 PM. 5 May

रांची, जमशेदपुर का तापमान गिरा

रांची और जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान गिरावट दर्ज की गयी है. रांची का पारा 1.2 डिग्री गिरा है, तो जमशेदपुर का 0.7 डिग्री. हालांकि, इस दौरान डालटेनगंज का पारा मामूली रूप से बढ़ा है. इसमें 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है.

7:31 PM. 5 May 23 2:01 PM. 5 May

रांची में आज बारिश के आसार नहीं, आंशिक बादल के साथ हो सकती है गर्जन

रांची में आज बारिश का कोई अनुमान नहीं है. आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस बीच गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं.

7:31 PM. 5 May 23 2:01 PM. 5 May

अगले पांच दिनों में बढ़ेगा झारखंड का तापमान, मौसम विभाग ने किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं आज भी राज्य के कुछ भागों में हल्की बारिश के आसार हैं. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >