Jharkhand News : लद्दाख और पूर्वोत्तर के राज्यों में फंसे झारखंड के मजदूरों को एयरलिफ्ट करके लाया जाये, पढ़े झारखंड की टॉप 5 खबरें

प्रवासी मजदूरों को झारखंड लाने की सरगरमी तेज हुई है. झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए 140 श्रमिक ट्रेनें स्वीकृत हैं. इसमें 65 ट्रेनें झारखंड आयी हैं. इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश के दूर-दराज, दुरूह क्षेत्रों में फंसे मजदूरों को भी लाने का प्रयास तेज किया है. लद्दाख और नार्थ इस्ट में फंसे प्रवासियों को चार्टर प्लेन से लाने की बात उन्होंने कही है. वहीं दूसरी बड़ी खबर ये है कि झारखंड में गुरुवार को 18 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें से रांची के सात, बोकारो के 5, कोडरमा के दो और सरायकेला के दो मरीज शामिल हैं. वहीं, जमशेदपुर और गिरिडीह से भी एक-एक संक्रमित मिले हैं. गिरिडीह को छोड़कर सभी 12 मरीज प्रवासी बताये जा रहे हैं. झारखंड में अब तक कुल 308 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राज्य में मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों की कॉपियों की जांच इसी महीने शुरू हो सकती है. झारखंड एकेडमी काउंसिल (जैक) ने इसके लिए शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी थी. विभाग ने इसका प्रस्ताव आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा था. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

प्रवासी मजदूरों को झारखंड लाने की सरगरमी तेज हुई है. झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए 140 श्रमिक ट्रेनें स्वीकृत हैं. इसमें 65 ट्रेनें झारखंड आयी हैं. इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश के दूर-दराज, दुरूह क्षेत्रों में फंसे मजदूरों को भी लाने का प्रयास तेज किया है. लद्दाख और नार्थ इस्ट में फंसे प्रवासियों को चार्टर प्लेन से लाने की बात उन्होंने कही है. वहीं दूसरी बड़ी खबर ये है कि झारखंड में गुरुवार को 18 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें से रांची के सात, बोकारो के 5, कोडरमा के दो और सरायकेला के दो मरीज शामिल हैं. जमशेदपुर और गिरिडीह से भी एक-एक संक्रमित मिले हैं. गिरिडीह को छोड़कर सभी 12 मरीज प्रवासी बताये जा रहे हैं. झारखंड में अब तक कुल 308 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राज्य में मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों की कॉपियों की जांच इसी महीने शुरू हो सकती है. झारखंड एकेडमी काउंसिल (जैक) ने इसके लिए शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी थी. विभाग ने इसका प्रस्ताव आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा था. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

प्रवासी मजदूरों को झारखंड लाने की सरगरमी तेज हुई है. झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए 140 श्रमिक ट्रेनें स्वीकृत हैं. इसमें 65 ट्रेनें झारखंड आयी हैं. इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश के दूर-दराज, दुरूह क्षेत्रों में फंसे मजदूरों को भी लाने का प्रयास तेज किया है. लद्दाख और नार्थ इस्ट में फंसे प्रवासियों को चार्टर प्लेन से लाने की बात उन्होंने कही है.

Also Read: चार्टर प्लेन से लाये जायेंगे झारखंड के मजदूर : सीएम

झारखंड में गुरुवार को 18 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें से रांची के सात, बोकारो के 5, कोडरमा के दो और सरायकेला के दो मरीज शामिल हैं. वहीं, जमशेदपुर और गिरिडीह से भी एक-एक संक्रमित मिले हैं. गिरिडीह को छोड़कर सभी 12 मरीज प्रवासी बताये जा रहे हैं. झारखंड में अब तक कुल 308 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं.

Also Read: झारखंड में 18 पॉजिटिव मिले, कुल 308

राज्य में मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों की कॉपियों की जांच इसी महीने शुरू हो सकती है. झारखंड एकेडमी काउंसिल (जैक) ने इसके लिए शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी थी. विभाग ने इसका प्रस्ताव आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा था.

Also Read: मैट्रिक-इंटर की कॉपियों की जांच होगी शुरू, सरकार ने दी अनुमति

टाटा स्टील प्रबंधन ने कोरोना के खतरे को देखते हुए नियमों को और भी सख्त बना दिया है. कंपनी आनेवाले कर्मचारी व अधिकारियों को पहले से ही मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया था. वहीं अब गुरुवार को जारी निर्देश के अनुसार अगर कर्मचारी या अधिकारी मास्क नहीं पहनते हैं या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं और जहां-तहां थूकते पकड़े गये, तो दंडात्मक कार्रवाई होगी.

Also Read: टाटा स्टील : मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया, तो होंगे निलंबित

कोरोना संकट के बीच रेलवे ने एक जून से देश में 200 यात्री ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इनमें से 23 ट्रेनें बिहार को मिली हैं, जबकि झारखंड को सिर्फ एक ट्रेन मिली है. बिहार को मिली पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस रांची आयेगी.

Also Read: रेलवे चलायेगा 200 ट्रेनें, बिहार को 23 मिलीं, झारखंड को सिर्फ एक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >