Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में मुर्गियों को चावल खिला रही पत्नी की ईंट से कूचकर हत्या

Jharkhand: बेटी से बात करते हुए सरस्वती ने घर की मुर्गियों को चावल खिलाना शुरू कर दिया. मुर्गियों को चावल देता देख जगन्नाथ भड़क गया. मुर्गियों को चावल खिलाने से मना किया. सरस्वती ने उसकी बात नहीं सुनी. जगन्नाथ गुस्से से तमतमा गया.

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मझगांव प्रखंड अंतर्गत कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एक शख्स ने पत्थर से कूचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद से जगन्नाथ महाराणा नामक यह शख्स फरार है. घटना कुमारडुंगी थाना क्षेत्र से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित खड़बंध गांव की है. कुमारडुंगी के थाना प्रभारी दिलीप कुमार टुडू ने बताया कि घटना की प्रत्यक्षदर्शी और मृतका की 14 वर्षीय बेटी पदमा महाराणा के फर्द बयान पर जगन्नाथ महाराणा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

सरस्वती ने नहीं सुनी जगन्नाथ महाराणा की बात

पदमा ने बताया कि सोमवार की शाम को जगन्नाथ महाराणा नशे की हालत में घर आया था. उसकी मां सरस्वती महाराणा से खाना मांगा. सरस्वती ने उसे खाना दिया और बेटी के साथ आंगन में बैठ गयी. बेटी से बात करते हुए सरस्वती ने घर की मुर्गियों को चावल खिलाना शुरू कर दिया. मुर्गियों को चावल देता देख जगन्नाथ भड़क गया. मुर्गियों को चावल खिलाने से मना किया. सरस्वती ने उसकी बात नहीं सुनी.

Also Read: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सर्विस रिवॉल्वर में मैगजीन लोड करने के दौरान चली गोली, STF जवान RIMS रेफर
ईंट के टुकड़े से पत्नी पर किया हमला

जगन्नाथ गुस्से से तमतमा गया. उसने पास पड़ा ईंट का टुकड़ा उठाया और सरस्वती पर हमला कर दिया. सरस्वती की कनपट्टी पर कई बार ईंट से हमला किया. सरस्वती बेसुध होकर वहीं जमीन पर गिर गयी. अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बेटी पदमा ने शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया. जब तक ग्रामीण पहुंचे, जगन्नाथ महाराणा वहां से फरार हो चुका था. ग्रामीणों ने देखा कि सरस्वती आंगन में मृत पड़ी है.

हत्या का आरोपी जगन्नाथ है फरार: थाना प्रभारी

दूसरे दिन मंगलवार को घटना की जानकारी कुमारडुंगी थाना प्रभारी दिलीप कुमार टूडू को दी गयी. घटना की खबर मिलते ही दिलीप कुमार टुडू दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का आरोपी जगन्नाथ उसी दिन से फरार है. उसकी तलाश में छापामारी चल रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.

जगन्नाथ और सरस्वती में आये दिन होता था झगड़ा

थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों से बात करने पर पता चला कि जगन्नाथ महाराणा व पत्नी सरस्वती महाराणा के बीच आये दिन झगड़ा होता रहता था. बताया कि सरस्वती महाराणा शरीर से दिव्यांग है. इस कारण से वह अधिक काम नहीं कर पाती थी. इसी को लेकर आये दिन दोनों में झगड़े होते रहते थे.

रिपोर्ट- मोहम्मद वासी, मझगांव, पश्चिमी सिंहभूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >