झारखंड: 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में पत्थर व्यवसायी कन्हाई खुडानिया के घर ईडी का छापा, डीसी से पूछताछ

साहिबगंज शहर के नामचीन पत्थर व्यवसाई कन्हैया खुडानिया के पुराने आवास पर छापेमारी की. सूत्रों की मानें, तो कन्हाई खुडानिया के आवास पर पहुंची ईडी की टीम ने उनसे कई कागजातों के मामले में पूछताछ शुरू की.

साहिबगंज जिले में 1000 करोड़ रुपए के कथित अवैध खनन व मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अलग-अलग 3 सदस्यों वाली दो टीमों ने बुधवार (तीन जनवरी) को अहले सुबह दस्तक दी. एक टीम ने साहिबगंज शहर के नामचीन पत्थर व्यवसाई कन्हैया खुडानिया के पुराने आवास पर छापेमारी की. सूत्रों की मानें, तो कन्हाई खुडानिया के आवास पर पहुंची ईडी की टीम ने उनसे कई कागजातों के मामले में पूछताछ शुरू की. साथ ही खनन से जुड़े कुछ मामलों में की भी जानकारी ली गई है. वहीं, दूसरी टीम उपायुक्त रामनिवास यादव के आवासीय कार्यालय पहुंची. उसने क्या बातचीत हुई, इस मामले में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सूत्र बताते हैं कि कथित अवैध खनन घोटाला से जुड़े मामले में ही ईडी के अधिकारी उनसे बात कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम में संयुक्त सचिव रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं, जो डीसी के आवास पर पहुंचे हैं.

अवैध खनन मामले में कई लोग जा चुके हैं जेल

कन्हैया खुडानिया के आवास पर ईडी की टीम करीब 3 घंटे से छानबीन कर रही है. उपयुक्त के आवासीय कार्यालय पहुंचे ईडी की टीम को 2 घंटे से अधिक बीत गए हैं. गौरततलब है कि 8 जुलाई 2021 को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक साथ साहिबगंज जिले के 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी. कुछ लोगों के घर से मोटी रकम भी मिलने की बात सामने आई थी. जांच के इस क्रम में बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा सहित कई लोग अवैध खनन के आरोप में जेल की सजा भुगत चुके हैं. बता दें कि ईडी ने सुबह-सुबह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कई करीबियों के यहां छापेमारी शुरू कर दी. इसमें साहिबगंज के डीसी के अलावा मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक कुमार उर्फ पिंटू, साहिबंगज जिले में पदस्थापित डीएसपी राजेंद्र दुबे के हजारीबाग स्थित आवास पर कार्रवाई शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >