हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण
हजारीबाग. जेपी केंद्रीय कारागार में मंगलवार की शाम पांच बजे से सात बजे तक औचक निरीक्षण किया गया. एसपी मनोज रतन चौथे, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, एसडीओ विद्या भूषण प्रसाद के नेतृत्व में शाम पांच बजे से निरीक्षण शुरू किया गया. निरीक्षण के लिए 225 पुलिस बल को लगाया गया था. निरीक्षण के दौरान वार्ड, अस्पताल, कैंटीन के बाहर फोन डायरी, कैंची, चाकू, ब्लेड, खैनी और माचिस मिले हैं. दो घंटे तक लगातार जेल के सभी वार्डों, अस्पताल, कैंटीन में निरीक्षण किया गया. महिला वार्ड, अंडा सेल में भी निरीक्षण किया गया. एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा कि यह रूटीन निरीक्षण था. एक-दो महीने के अंतराल पर जेल में औचक निरीक्षण होता है.