रांची के बुंडू टोल प्लाजा से पार करना हुआ महंगा, बढ़ी दरें एक अप्रैल से लागू
बुंडू : रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग 33 पर बुंडू समीप के टोल प्लाजा में हर साल की भांति इस साल भी वाहनों से टैक्स की वसूली बढ़ा दी गई है. टोल प्लाजा के प्रभारी तपन कुमार प्रधान ने नई वृद्धि दर जारी की है. नयी टोल टैक्स एक अप्रैल, 2023 से लागू होगी. इसके तहत कार, जीप, वेन से पांच रुपये की वृद्धि करते हुए अब 115 रुपये लिये जाएंगे. वहीं, व्यवसायिक छोटे वाहन और मिनी बस से 10 रुपये वृद्धि करते हुए 190 रुपये, ट्रक से 395 रुपये, व्यवसायिक वाहनों पर 20 रुपये की वृद्धि करते हुए 430 रुपये, चार और छह एचसीएम और ईएमएमएभीभी भारी वाहनों पर 30 रुपये की वृद्धि कर 415 रुपये और भारी व्यवसायिक वाहनों के लिए 35 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 750 रुपये की गई है. इसके अलावा वाहनों की सुविधा में कोई बदलाव नहीं है. टैक्स बढ़ाये जाने के साथ सुविधा नहीं मिलने से लोगों में रोष व्याप्त है.