Jharkhand Breaking News: बोकारो के जारंगडीह में कोयला व्यवसायी को गोली लगी, कथारा-फुसरो रोड जाम
Copied link
Jharkhand Breaking News Live Updates: पलामू के पूर्व आईएफएस अधिकारी व्यास सिंह का शनिवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. गुमला के देवाकी गांव में आग, एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान. गोड्डा में किशोर ने गर्लफ्रेंड को मार डाला, किसी और से बात करने से था नाराज. झारखंड में कैबिनेट की बैठक 15 मार्च को शाम 5 बजे. झारखंड की प्रीति ने नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
4:23 AM. 12 Mar 234:23 AM. 12 Mar
बोकारो के जारंगडीह में कोयला व्यवसायी को लगी गोली, कथारा-फुसरो रोड जाम
जारंगडीह (बोकारो) : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह अपर बंगला शिव मंदिर समीप शनिवार की देर रात 46 वर्षीय कोयला व्यवसायी शांति पद गोराई को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल शांति पद को तत्काल बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बोकारो रेफर कर दिया. इधर, घटना की सूचना पाकर बोकारो थर्मल, गांधीनगर और कथारा ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी है. वहीं, इस घटना के विरोध में लोगों ने कथारा-फुसरो मुख्य मार्ग को जामकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की. घटना के संबंध में बताया गया कि एक बाइक में सवार तीन युवक काफी समय से आपस में ही विवाद कर रहे थे. जिसे सुनकर कई लोग वहां पहुंचे तथा तीनों को घर जाने की बात कहने पर तीनों युवक चले गए, लेकिन कुछ समय बाद फिर वापस आकर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दिया. उसी समय शांति पद गोराई अपने आवास से बड़े भाई महादेव गोराई के घर जा रहा था. इसी बीच एक गोली उसके कमर के नीचे जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर, पुलिस जाम करने वालों को समझाने में जुटी है.
4:23 AM. 12 Mar 234:23 AM. 12 Mar
रांची के हटिया में सिलेंडर ब्लास्ट, आठ लोग झुलसे
रांची : राजधानी रांची के हटिया क्षेत्र में सिलेंडर फटने से आठ लोग झुलस गये. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि अपर हटिया मुस्लिम मोहल्ला स्थित अजमेरी खातून के घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि एस्बेस्टस छत क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में आठ लोग झुलस गये. घायल सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
4:23 AM. 12 Mar 234:23 AM. 12 Mar
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रविवार को गोड्डा-सियालदह पैसेंजर ट्रेन रद्द
गोड्डा : ट्रेन संख्या (03112) गोड्डा-सियालदह पैसेंजर का परिचालन रविवार को रद्द रहेगी. यातायात नियंत्रक पवन कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के निहट्टी में नन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण रविवार को ट्रेन सियालदह नहीं जायेगी. दिनभर के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है.
4:23 AM. 12 Mar 234:23 AM. 12 Mar
गुमला में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी फरार
गुमला : पालकोट थाना क्षेत्र की बिलिंगबिरा पंचायत स्थित भौंराटोली गांव में गणेश सिंह (75 वर्ष) ने अपनी पत्नी मैना देवी (67 वर्ष) को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था जिससे उसकी जान चली गयी. घटना के पीछे पति-पत्नी में आपसी विवाद बताया जा रहा है. पत्नी की हत्या करने के बाद गणेश सिंह फरार है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मैना देवी शुक्रवार की शाम पांच बजे बकरी चराकर घर लौटी थी. तभी पति गणेश सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गणेश ने पत्नी मैना देवी को घर में रखे कुल्हाड़ी से सिर में वार कर दिया. आनन-फानन में परिजनों द्वारा घायल मैना देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला में भरती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
4:23 AM. 12 Mar 234:23 AM. 12 Mar
देवघर और धनबाद सहित कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना, रहें अलर्ट
रांची : झारखंड के देवघर और धनबाद सहित बोकारो, गिरिडीह, दुमका और जामताड़ा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम केंद्र, रांची ने राज्य के कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना भी जतायी है.
8:49 PM. 11 Mar 238:49 PM. 11 Mar
पूर्व आईएफएस अधिकारी व्यास सिंह का रांची में निधन
पलामू के पूर्व आईएफएस अधिकारी व्यास सिंह का शनिवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. व्यास सिंह पलामू टाइगर रिजर्व के कुशल वन पदाधिकारी के रूप में देश भर में जाने जाते थे. पिछले कुछ महीनों से वह बीमार चल रहे थे. रांची में ही उनका इलाज चल रहा था. उनके पुत्र ज्योतिरीश्वर सिंह भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं.
8:49 PM. 11 Mar 238:49 PM. 11 Mar
गुमला के देवाकी गांव में आग, एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान
गुमला जिला के देवाकी ग्राम निवासी मांगा उरांव के घर में आग लगने से लगभग एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया. जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिन में करीब 11 बजे अचानक घर में आग लग गयी. उस वक्त घर पर कोई नहीं था. ग्रामीणों ने आग की लपटें देखी, तो उसे अपने स्तर से बुझाने की कोशिश शुरू की. 3 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था.
7:12 PM. 11 Mar 237:12 PM. 11 Mar
लोहरदगा में अवैध बालू के खनन में आठ ट्रैक्टर जब्त
अवैध बालू के खनन तथा परिवहन पर शनिवार को प्रशासन ने चाबुक चलाते हुए बालू के अवैध खनन तथा परिवहन कर रहे आठ ट्रैक्टर को जब्त किया. कुछ ट्रैक्टर चालकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. एक साल से लगातार अवैध खनन पर हो रहे कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
6:23 PM. 11 Mar 236:23 PM. 11 Mar
किसी और से बात करने पर किशोर ने गर्लफ्रेंड को मार डाला
झारखंड के गोड्डा जिले में इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के किसी अन्य लड़के से बात करने की जानकारी मिलने के बाद 17 साल के एक किशोर ने कथित रूप से उसे मार डाला. पुलिस ने बताया कि होली के दिन यह लड़की लापता हो गयी थी और बृहस्पतिवार सुबह एक खेत में उसका शव मिला. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के और लड़की ऊर्जानगर के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था.
6:23 PM. 11 Mar 236:23 PM. 11 Mar
इंडियन राउंड मिक्स टीम सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप के फाइनल में
सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड की इंडियन राउंड मिक्स टीम अनिल लोहरा और वर्षा खलखो की जोड़ी ने राजस्थान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. अनिल लोहरा एवं वर्षा खालको की जोड़ी की फाइनल में ऑल इंडिया पुलिस टीम से भिड़ंत होगी.
6:23 PM. 11 Mar 236:23 PM. 11 Mar
झारखंड में कैबिनेट की बैठक 15 मार्च को शाम 5 बजे
झारखंड में कैबिनेट की बैठक 15 मार्च को शाम 5 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से यह जानकारी दी गयी है. इसमें बताया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक बुधवार दिनांक 15 मार्च 2023 को अपराह्न 5:00 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद रांची में होगी. बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.
6:23 PM. 11 Mar 236:23 PM. 11 Mar
झारखंड की प्रीति ने नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत
झारखंड की प्रीति लकड़ा ने 18वें नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक जीता है. कर्नाटक में आयोजित यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में झारखंड को रजत पदक दिलाने वाली प्रीति लकड़ा गर्ल्स रेसिडेंशियल सेंटर हजारीबाग की छात्रा है. हालांकि, वह सिमडेगा जिले की रहने वाली है. उसकी दो बहनें हॉकी प्लेयर हैं.
6:23 PM. 11 Mar 236:23 PM. 11 Mar
हल्दीपोखर में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
पूर्वी सिंहभूम के पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र के हाता-हल्दीपोखर मुख्य मार्ग पर कौशल विकास केंद्र के समीप बस के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतक का नाम रवि गोप है, जबकि घायल का नाम जीतेन भगत है. दोनों गितिलता के निवासी हैं. जीतेन भगत की पुत्री का विवाह 13 मार्च को होना है. बेटी की शादी की खरीदारी के लिए वह मोटरसाइकिल से हल्दीपोखर हाट गये थे. वहां से लौटने के क्रम में कौशल विकास केंद्र के समीप ओडिशा की ओर से जमशेदपुर जा रही बस ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे रवि गोप की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि जीतेन भगत गंभीर रूप से घायल हो गये.
4:48 PM. 11 Mar 234:48 PM. 11 Mar
हज यात्रा के लिए आवेदन की तारीख 20 मार्च तक बढ़ी
हज यात्रा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. अब 20 मार्च की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च तक निर्धारित थी. आवेदन कम आने व अन्य कारणों से इसकी तिथि बढ़ायी गयी है. राज्य से अब तक 2100 लोगों ने आवेदन किया है. राज्य हज समिति ने अब तक 300 से अधिक लोगों को जेआरएफ नंबर जारी किया है.
4:00 PM. 11 Mar 234:00 PM. 11 Mar
13 मार्च को प्रदेश कांग्रेस का राजभवन मार्च
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 13 मार्च को कांग्रेसी सड़क पर उतरेंगे़ केंद्र पर अडानी के पक्ष में नीति बनाने का आरोप लेकर राजभवन तक मार्च करेंगे़ शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राजभवन घेराव को लेकर कार्यकारी अध्यक्षों व जिलाध्यक्षों को साथ वर्चुअल बैठक की. सभी जिलाध्यक्षों को बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 मार्च को अपने प्रभार जिला में प्रदेश को महासचिव जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष व कांग्रेसजनों के साथ बैठक करें.
मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Live Updates: पलामू के पूर्व आईएफएस अधिकारी व्यास सिंह का शनिवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. गुमला के देवाकी गांव में आग, एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान. गोड्डा में किशोर ने गर्लफ्रेंड को मार डाला, किसी और से बात करने से था नाराज. झारखंड में कैबिनेट की बैठक 15 मार्च को शाम 5 बजे. झारखंड की प्रीति ने नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…