हजारीबाग के टाटीझरिया में स्कॉर्पियो ने पेड़ में मारी टक्कर, नौ घायल
टाटीझरिया : हजारीबाग- बिष्णुगढ़ एनएच-522 टाटीझरिया थाना क्षेत्र के 17 माईल चौक के समीप एक अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने सड़क किनारे पेड़ में टक्कर जोरदार मार दी. जिससे वाहन में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वाहन पर सवार यात्री हजारीबाग से बोकारो लौट रहे थे. इस हादसे के बाद स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया. 17 माईल चौक के समीप सड़क में बने गड्ढे के कारण अचानक वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घायलों को इलाज के लिए एएसआई रामप्रवेश राय, अशोक सिंह, राजू यादव, सरफुद्दीन अंसारी, अर्जुन राणा, अनिल प्रसाद, चंद्रदेव यादव, बंटी रंजन, मुकेश यादव, राहुल यादव समेत कई राहगीरों के सहयोग से हजारीबाग भेजा गया.