हाय रे हेमंत सरकार! झारखंड BJP ने स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस और झामुमो पर बोला हमला

Jharkhand BJP: झारखंड बीजेपी ने स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर झामुमो कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने हेमंत सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

रांची : झारखंड बीजेपी ने स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर हेमंत सरकार पर करारा हमला बोला है. पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडर पर दो अखबार की खबरों का हवाला देते हुए लिखा कि हाय रे हेमंत सरकार! झारखंड के छात्रों का भविष्य किस तरह नर्क में जाता जा रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण हेमंत सरकार की लापरवाही है.

आदिवासी बच्चों की शिक्षा ताले में बंद पड़ी है : झारखंड बीजेपी

झारखंड बीजेपी ने अपने आगे की पोस्ट में लिखा कि बहरागोड़ा में 12 करोड़ की लागत से बना एकलव्य विद्यालय में अब तक दाखिला भी नहीं हो सका है. जिस कारण आदिवासी बच्चों की शिक्षा ताले में बंद पड़ी है. इससे पहले पार्टी ने एक और अखबार की खबरों का हवाला देते हुए लिखा कि असहाय जिंदगी जीने को मजबूर बेटियां!झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार में लापरवाही इस कदर है कि सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की भी किल्लत है.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या है पहली खबर में

बीजेपी द्वारा शेयर किये गये अखबारों की रिपोर्ट में बहरागोड़ा के एकलव्य स्कूल में अब तक दाखिला नहीं होने का जिक्र है. इसमें आगे लिखा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 12 करोड़ की लागत से बहरागोड़ा के एकलव्य स्कूल का उद्घाटन किया गया था. तब कहा गया था कि इस स्कूल में एडमिशिन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसके लिए नवंबर में प्रवेश परीक्षा ली जाएगी. लेकिन अब तक यहां नामांकन प्रक्रिया की तिथि भी घोषित नहीं हो सकी है.

क्या है दूसरी रिपोर्ट में

दूसरी रिपोर्ट जो झारखंड बीजेपी ने शेयर की है उसमें लोहरदगा के कैरो प्रखंड में स्थित आवासीय विद्यालय के बदहाली का जिक्र है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्कूल में पानी की घोर अभाव है. इस वजह से वहां पढ़ने वाली छात्राएं नदी में स्नान करने जाती है.

Also Read: School Closed In Ranchi: रांची के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी, आदेश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >