धनबाद के ओपन कास्ट माइंस में दिखा बादलों जैसा अद्भुत नजारा, देखें PHOTOS

झारखंड के धनबाद जिले में अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. दरअसल, लगातार हो रही बारिश के कारण कोयला खदान से गैस का गुबार उठ रहा है और यह गुबार ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो जैसे बादल पहाड़ पर उतर आया हो...

यह दृश्य धनबाद जिले के गोधर इलाके की एक ओपन कास्ट माइंस का है. बीते शुक्रवार से रुक-रुक लगातार हो रही बारिश के चलते अग्नि प्रभावित इलाके में स्थित इस कोयला खदान से गैस का गुबार उठते देखा गया है.

यह देखने में भले ही मनोरम हो, लेकिन गैस रिसाव के चलते आसपास के इलाके के लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेल रहे हैं.

बता दें कि बारिश के मौसम में धनबाद के कोलयारी छेत्र का हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. इस नजारे को लोग अपने-अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं.

बारिश के बाद यहां गैस रिसाव से लोग परेशान रहते हैं और भू धसान का खतरा हमेशा बना रहता है. कई बार तो इस गैस रिसाव से लोगो को बीमारी भी हो जाती है.

बदलते मौसम के साथ धनबाद के इस खदान का नजारा देखने लायक है. यहां का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है. इस दृश्य को देख ऐसा लग रहा है जैसे बादल पहाड़ पर उतर आया हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >