Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: शोएब इब्राहिम होंगे झलक दिखला जा 11 के विनर! जानें कौन है टॉप 5 में?

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: झलक दिखला जा सीजन 11, नवंबर 2023 में सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. शो में फराह खान, अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा जज की भूमिका में नजर आ रही है.

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: झलक दिखला जा 11 दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. डांस रियलिटी शो में मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी जज की कुर्सी संभाल रहे हैं.

झलक दिखला जा 11 पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था और अब ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. टॉप 5 में मनीषा रानी, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, अद्रिजा सिना और शोएब इब्राहिम है.

झलक दिखला जा 11 का ग्रैंड फिनाले 2 मार्च को रात 8 बजे होने वाला है. 2 मार्च को विनर के नाम से पर्दा हट जाएगा.

सेमीफाइनल में शोएब इब्राहिम ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया. बीमार होने के बावजूद शोएब ने अपने डांस से सबको इम्प्रेस कर दिया. उनके डांस की सबने तारीफ की.

वहीं, शोएब की परफॉर्मेंस और जजों के कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि वो शो जीतने वाले हैं. एक्स पर यूजर्स उन्हें वोट देने के लिए अपील कर रहे हैं. साथ ही उनके लिए खूब सारे पोस्ट कर रहे हैं.

पिंकविला से बात करते हुए शोएब ने फाइनल में पहुंचने पर कहा कि, “यह यात्रा दीपिका के सपने को पूरा करने के रूप में शुरू हुई, लेकिन रास्ते में, यह मेरी अपनी यादगार यात्रा बन गई. यह यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी, भावनाओं की एक रोलरकोस्टर सवारी रही है.

दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि झलक दिखला जा 11 में मनीषा रानी सबसे मजूबत कंटेस्टेंट है. उनके शो जीतने के भी चांस ज्यादा है. मनीषा ने शो में शानदार वाइल्डकार्ड एंट्री की और तुरंत दर्शकों का दिल जीत लिया.

मनीषा को अपने फैंस और सेलिब्रिटीज का खूब सपोर्ट मिल रहा है. कुछ निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक्स पर मनीषा का समर्थन करते हुए एक लंबा नोट लिखा था.

पिंकविला से बात करते हुए मनीषा ने कहा, “फिनाले में रहना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि शो में अब तक की मेरी यात्रा का जश्न है. फिनाले अब करीब है, और मैं एक प्रदर्शन को यादगार बनाने के लि सबकुछ ला दूंगी’.’

झलक दिखला जा 11 में शोएब, शिव ठाकरे, अद्रिजा सिन्हा, करुणा पांडे, श्रीराम चंद्रा, संगीता फोगाट, तनीषा मुखर्जी, अंजलि आनंद, विवेक दहिया, आमिर अली, उर्वशी ढोलकिया और राजीव ठाकुर शामिल है. बाद मेंमनीषा रानी, धनश्री वर्मा, सागर पारेख और निखिता गांधी ने वाइल्डकार्ड एंट्री ली.

Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 11 में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री! देगी कड़ी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >