जाह्नवी कपूर-न्यासा देवगन के बेस्ट फ्रेंड Orhan Awatramani हैं काफी टैलेंटेड, कई फिल्म्स से आ चुके हैं ऑफर्स!

न्यासा देवगन और जान्हवी कपूर के करीबी दोस्त ओरहान अवतरमणि ने आखिरकार एक नए इंटरव्यू में अपनी जॉब को लेकर खुलासा कर ही दिया. उन्होंने ये भी बताया कि बी-टाउन की बड़ी-बड़ी पार्टियों में उन्हें क्यों बुलाया जाता है.

Orhan Awatramani On His Job: अगर आप अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को फॉलो करते हैं, तो आपको ओरहान अवात्रमणि के बारे में पता होना चाहिए. क्योंकि उन्हें न्यासा संग हर पार्टी, वैकेशन में स्पॉट किया जाता है. ओरी के नाम से मशहूर ओरहान को मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर सहित हर सेलेब्स के साथ पार्टी करते देखा जा चुका है. एक सवाल हर फैन जानना चाहते हैं कि ओरहान आखिरकार क्या काम करते हैं. उन्होंने हाल ही में इस सस्पेंस पर से पर्दा उठा दिया है.

क्या काम करते हैं ओरहान

जान्हवी कपूर के साथ नियमित रूप से देखे जाने के बाद ओरहान पहली बार मीडिया की सुर्खियों में आए. दोनों को हर पार्टिज में स्पॉट किया जाता था. जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी. हालांकि जान्हवी ने पिछले साल उन्हें एक दोस्त के रूप में संबोधित किया. कॉस्मोपॉलिटन इंडिया से बात करते हुए ओरहान ने अपने जॉब प्रोफाइल के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा, “मैं सो रहा हूं या मैं काम कर रहा हूं..मैं बहुत मेहनत करता हूं.” जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास 9 से 5 की नौकरी है, तो उन्होंने जवाब दिया, “नहीं. मैं जिम जाता हूं, कभी-कभी मैं योग करता हूं, मालिश करवाता हूं. आप जानते हैं, मैं काम कर रहा हूं, लेकिन अपने आप पर”.

https://www.instagram.com/p/Cl88vk_M8rq/
https://www.instagram.com/p/Cfv3S1gMQic/
फैशन डिजाइनर हैं ओरहान

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने एक काम नहीं करते हैं. क्योंकि वह “सिंगर, गीतकार, फैशन डिजाइनर, फैशन स्टाइलिस्ट, कार्यकारी सहायक, एक फुटबॉल खिलाड़ी, आर्च क्यूरेटर हैं.” “मुझे हर समय प्रस्ताव मिलते हैं, लेकिन मुझे हिंदी बहुत अच्छी नहीं आती. मेरे एक दोस्त को हिंदी फिल्में पसंद हैं, इसलिए हम पद्मावत देखने के लिए उनके घर पर इकट्ठे हुए. फिल्म देखने में मुझे तीन दिन लग गए, क्योंकि उन्हें मेरे लिए इसका ट्रांसलेशन करते रहना पड़ा था. मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है. इसलिए मैं जानता हूं कि बॉलीवुड मेरे लिए नहीं है..ऑफर्स भी आएंगे तो मैं ये नहीं कर पाऊंगा”. ओरहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह हर रोज किसी न किसी पार्टीज की फोटोज शेयर करते हैं, जिसमें कई मशहूर अभिनेत्रियां स्पॉट की जाती है.

https://www.instagram.com/p/ChAHXQ8sP9-/
Also Read: अक्षय कुमार-इमरान हाशमी का डांस नंबर ‘मैं खिलाड़ी’ आउट, नुसरत भरूचा के किलर मूव्स ने इंटरनेट पर लगाया आग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >