JAC Board Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे आज आने की संभावना, यहां देख सकेंगे डायरेक्ट रिजल्ट

JAC Board Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी जल्द ही झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित करेगा. झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.

JAC Board Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी जल्द ही झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित करेगा. झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध होगा. रिपोर्टों के अनुसार, झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम आज (20 मई, 2023) आने की उम्मीद है.

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे और लिंक आधिकारिक वेबसाइटों- jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए जाएंगे. झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी. झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी.

कैसे चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com andjac.jharkhand.gov.in पर जाएं

कक्षा 10वीं या 12वीं के लिए जेएसी बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें

एक नया लॉगिन पेज खुलेगा

अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें

जेएसी स्कोरकार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें

भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट ले लें

JAC Results 2023: एसएमएस के जरिए ऐसे करें चेक

टाइप करें JHA10<स्पेस> और अपना रोल नंबर, इस मैसेज को 5676750 पर भेजें. उसी नंबर पर रिजल्ट भेजा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >