JAC Board 12th Arts Result 2025: राजमहल के देव स्टेट टॉपर, बनना चाहते हैं IAS अधिकारी, 2 अन्य टॉपर की क्या है चाहत?

JAC Board 12th Arts Result 2025: झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित जैक 12वीं इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी हो गया है. साहिबगंज जिले के राजमहल के देव तिवारी स्टेट टॉपर बने हैं. थर्ड और टेंथ टॉपर भी राजमहल से ही हैं. देव तिवारी आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं. बाकी दोनों टॉपर की भी इच्छा है कि वे सिविल सेवा में जायें.

JAC Board 12th Arts Result 2025| राजमहल (साहिबगंज), दीप कुमार : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक बोर्ड) की ओर से आयोजित इंटर आर्ट्स का रिजल्ट गुरुवार 5 जून 2025 को जारी कर दिया गया. साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्लस टू जेके उच्च विद्यालय के छात्र देव तिवारी 481 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनने हैं. राजमहल के इस लाल ने पूरे राज्य में अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. देव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है. देव ने कहा कि आगे भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पढ़ाई जारी रहेगी.

आईएएस बनना चाहते हैं इंटर आर्ट्स के टॉपर देव

माता-पिता के साथ देव कुमार तिवारी. फोटो : प्रभात खबर

देव ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से बातचीत में कहा कि सिविल सर्विस की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनाना चाहते हैं. झारखंड टॉपर देव राजमहल प्रखंड क्षेत्र के दरला पंचायत अंतर्गत बसियाचक के रहने वाले हैं. उनके पिता संजय तिवारी पुरोहित हैं और पूजा-पाठ करके परिवार चलाते हैं. उनकी माता तनुश्री तिवारी गृहिणी हैं. देव की एक छोटी बहन है- जूही तिवारी. जूही तीनपहाड़ इंटर महाविद्यालय में 11वीं की छात्रा है. देव ने बताया कि प्रवीर कुमार सिंह के मार्गदर्शन की वजह से उन्हें यह सफलता मिली है. प्लस टू जेके उच्च विद्यालय के प्राचार्य अभिजीत कुमार को भी सफलता का श्रेय जाता है.

गोसाईं गांव के सूरज दास को राज्य में तीसरा स्थान मिला

थर्ड टॉपर सूरज कुमार दास अपने माता-पिता के साथ. फोटो : प्रभात खबर

इंटर आर्ट्स में राजमहल प्रखंड क्षेत्र के कल्याणचक गोसाई गांव के छात्र सूरज कुमार दास को राज्य में तीसरा स्थान मिला है. वह प्लस टू जेके उच्च विद्यालय राजमहल के छात्र हैं. सूरज को 466 अंक मिले हैं. सूरज के पिता सुनील कुमार दास किसान हैं और माता प्रियंका देवी गृहिणी हैं. सूरज आगे सिविल सर्विस की तैयारी कर समाज की सेवा करना चाहते हैं. उनके परिजनों और गुरुजनों में खुशी की लहर है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पारा शिक्षक की बेटी ने इंटर आर्ट्स में टॉप-10 में बनायी जगह

पारा शिक्षक की पुत्री तृषा प्रमाणिक ने भी इंटर आर्ट्स में स्टेट टॉप-10 में जगह बायी है. उसे राज्य में 10वां स्थान हासिल हुआ है. तृषा प्रमाणिक प्लस टू जेके उच्च विद्यालय की छात्रा है. राजमहल प्रखंड क्षेत्र के डेढगामा निवासी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर के पारा शिक्षक शिबू प्रमाणिक की पुत्री तृषा प्रमाणिक झारखंड राज्य में इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 10वें स्थान पर रहीं. उनके परिजनों और गुरुजनों एवं क्षेत्र के लोग गौरवान्वित हैं. तृषा सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहती हैं.

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam : देवघर में भारी बारिश के बाद ट्रफ में समाया चक्रवात, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

TMC की फायरब्रांड नेता महुआ मोईत्रा ने BJD नेता से गुपचुप रचायी शादी

Birsa Tourist Circuit: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगी भगवान बिरसा से जुड़ी ये जगहें

LPG Price Today: 5 जून को आपके शहर में कितने में मिल रहा है एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >