...जब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से मिले असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा

छ्त्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच बयानों के तीर खूब चल रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. मोहाला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्रचार के दौरान हेलीपैड के पास देश के दो मुख्यमंत्रियों की मुलाकात हुई.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ चुका है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. लेकिन, इसके बीच एक ऐसा दृश्य नजर आया है, जो आजकल चुनावों के दौरान देखने को कम ही मिलते हैं. बड़े-बुजुर्गों ने ऐसी कई कहानियां सुनी होगी, लेकिन आज की पीढ़ी ने देखी नहीं होगी कि दो प्रतिद्वंद्वी दल के नेता इतने सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलते हों. वह भी जब एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतरे हों. जी हां, छ्त्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच बयानों के तीर खूब चल रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं. मोहाला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्रचार के दौरान हेलीपैड के पास देश के दो मुख्यमंत्रियों की मुलाकात हुई. दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. थोड़ी देर बात की और उसके बाद भूपेश बघेल अपने प्रचार अभियान पर निकल गए.

मोहाला-मानपुर-अंबागढ़ में हुई मुलाकात

यह नजारा मोहाला-मानपुर-अंबागढ़ में बृहस्पतिवार (दो नवंबर) को दिखा. हिमंता विश्व सरमा बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. हालांकि, इस बात का ब्योरा नहीं मिल पाया है कि दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच क्या बात हुई. लेकिन, मुलाकात काफी खुशनुमा माहौल में हुई. ऐसा लग रहा है कि असम के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सीएम से अपने साथ खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में कुछ कहा और इसके बाद भूपेश बघेल के चेहरे पर मुस्कान तैर गई. उन्होंने उस व्यक्ति के कंधे पर हाथ रखा और फिर सभी मुस्कुराने लगे. फिर भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर की ओर रवाना हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >