आठवीं बोर्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए निजी विद्यालयों से नहीं मांगी गयी जानकारी, एसोसिएशन करेगा बैठक

संगठन के जिला सचिव इरफान खान ने कहा कि निजी विद्यालयों के साथ दोहरी नीति के खिलाफ झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जल्द जिला कमेटी की बैठक करेगा.

संवाददाता, धनबाद : आठवीं बोर्ड परीक्षा 2024 के रजिस्ट्रेशन के लिए जिले के सरकारी विद्यालयों से बच्चों की संख्या के साथ पूरी जानकारी मांगी गयी हैं. इसके लिए डीएसइ भूतनाथ रजवार ने 31 नवंबर को निर्देश जारी किया था. शनिवार तक जानकारी जमा करनी थी, लेकिन निजी विद्यालयों को इसकी जानकारी नहीं दिए जाने से झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने नाराजगी जतायी है.

संगठन के जिला सचिव इरफान खान ने कहा कि निजी विद्यालयों के साथ दोहरी नीति के खिलाफ झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जल्द जिला कमेटी की बैठक करेगा. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का कक्षा आठवीं के बच्चों की संख्या गुप्त रूप से ले ली गयी, जबकि निजी विद्यालय भी यू डाइस कोड ई विद्यावाहिनी भरते हैं, तो उनके बच्चों का कक्षा आठवीं की सूची क्यों नहीं ली गयी. इससे निजी विद्यालय की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले हजारों बच्चे का भविष्य अधर में लटक जायेगा.

Also Read: धनबाद : छठ पूजा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, घाटों की साफ-सफाई शुरु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >