PHOTOS: कम बजट में आईआरसीटीसी करा रहा है जयपुर-जोधपुर की सैर, मिलेगी ये सभी सुविधाएं

Rajasthan Tour Package: आईआरसीटीसी इस बार एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज में आपको जयपुर-जोधपुर घूमाया जाएगा. आइए जानते हैं विस्तार से.

Rajasthan Tour Package, Indian Railways: आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस बार आपको IRCTC कम बजट में जयपुर-जोधपुर का ट्रैवल कराने जा रहा है. खास बात यह है कि इस पैकेज में आपको फ्लाइट से सैर कराया जाएगा. आइए जानते हैं विस्तार से.

राजस्थान टूर पैकेज का नाम

दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) नया साल पर आपको कम पैसे में राजस्थान की सैर करने जा रहा है. इस शानदार टूर पैकेज का नाम Rajasthan-Desert Circuit ex Indore है.

Also Read: Famous Church In Mumbai: ये हैं मुंबई के फेमस चर्च, जहां शानदार तरीके से मनाया जाता है क्रिसमस डे, देखें फोटो
राजस्थान में इन जगहों पर घूमाया जाएगा

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको राजस्थान का किला, जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर घूमाया जाएगा.

कब और कहां से शुरू है यह टूर पैकेज

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत इंदौर से हो रही है, जो 21 जनवरी 2024 से शुरू होगी. खास बात यह है कि इंदौर से जयपुर जाने के लिए आपको हवाई सफर कराया जाएगा. साथ ही वापस इंदौर आने के लिए भी फ्लाईट की टिकट दी जाएगी.

Also Read: Christmas Day 2023: क्रिसमस को बनाना है खास, तो दिल्ली के इन 3 चर्च का करें दीदार
क्या है राजस्थान टूर पैकेज की खासियत

गौरतलब है कि राजस्थान टूर पैकेज में आपको 7 दिन और 6 रात की यात्रा कराया जाएगा. इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डीनर की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा तीन सितारा होटल में रुकने की व्यवस्था की जाएगी.

कितना है किराया?

आपको बताते चलें कि राजस्थान के इस टूर पैकज में अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 44,400 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा. और दो लोगों यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 33,800 रुपये किराया देना होगा. साथ ही तीन लोगों यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 32,000 रुपये किराया देना होगा.

Also Read: PHOTOS: क्रिसमस की छुट्टियों में इन 10 जगहों पर जरूर जाएं, जानिए क्यों है ये खास ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >