Ind vs Zim Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में इग्लैंड से होगी भिड़ंत

India vs Zimbabwe Highlights टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में सुपर-12 का आखिरी मैच को भारत ने 71 रनों से जीत लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाये हैं. टीम के लिए सूर्यकुमार ने नाबाद 61 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने भी 51 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर आउट हो गयी. भारत का सामना सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड से 10 नवंबर को एडिलेड में होगा.

Live Updates
10:32 PM. 6 Nov 22 5:02 PM. 6 Nov

भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया

टीम इंडिया ने सुपर 12 के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारत अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. यह मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जायेगा. वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल सिडनी में नौ नवंबर को खेला जायेगा.

10:32 PM. 6 Nov 22 5:02 PM. 6 Nov

जिम्बाब्वे को नौवां झटका

भारत जीत से बस एक विकेट दूर है. जिम्बाब्वे को नौवां झटका लगा है.

10:32 PM. 6 Nov 22 5:02 PM. 6 Nov

रविचंद्रन अश्विन ने जिम्बाब्वे को दिये दो झटके

रविचंद्रन अश्विन ने 16वें ओवर में जिम्बाब्वे को दो झटके दिये हैं. अश्विन ने पहली ही गेंद पर मसकडजा को आउट किया. उनका कैच रोहित शर्मा ने पकड़ा. ओवर की पांचवीं गेंद पर अश्विन ने नगारवा को बोल्ड कर दिया.

10:32 PM. 6 Nov 22 5:02 PM. 6 Nov

रयान बर्ल आउट, जिम्बाब्वे को लगा छठा झटका

रयान बर्ल आउट हो गये हैं. जिम्बाब्वे को छठा झटका लगा है. बर्ल ने 22 गेंद पर 35 रनों की शानदार पारी खेली. रविचंद्रन अश्विन ने बर्ल को बोल्ड कर दिया.

10:32 PM. 6 Nov 22 5:02 PM. 6 Nov

रजा और बर्ल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

सिकंदर रजा और रयान बर्ल के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है. सिकंदर 14 गेंद पर 22 रन और बर्ल 21 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं.

10:32 PM. 6 Nov 22 5:02 PM. 6 Nov

जिम्बाब्वे की आधी टीम आउट

8वें ओवर की तीसरी गेंद पर शमी ने जिम्बाब्वे को एक और झटका दे दिया है. शमी ने मुनयोंगा को 5 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. बायें हाथ के बल्लेबाज रयान बर्ल क्रीज पर आए.

मुख्य बातें

India vs Zimbabwe Highlights टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में सुपर-12 का आखिरी मैच को भारत ने 71 रनों से जीत लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाये हैं. टीम के लिए सूर्यकुमार ने नाबाद 61 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने भी 51 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर आउट हो गयी. भारत का सामना सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड से 10 नवंबर को एडिलेड में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >