क्रिकेट जगत पर हमेशा से छाया रहा है हसीनाओं का जादू,जानें कुछ बेहतरीन जोड़ियों की स्टोरी

पाकिस्तानी बाला सेहर शिनवारी को बांग्लादेश से इतना प्रेम क्यों उमड़ पड़ा है . इस खबर के वायरल होते ही लोग फिश के डिश तलाशने लगे हैं, जो बांग्लादेश में बनते हैं. लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि क्रिकेट के ग्राउंड पर हसीनाओं का जलवा काफी समय पहले से देखा जा रहा है.

1 / 1
क्रिकेट जगत पर हमेशा से छाया रहा है हसीनाओं का जादू,जानें कुछ बेहतरीन जोड़ियों की स्टोरी
फुल स्क्रीन में देखें

क्रिकेट जगत पर हमेशा से छाया रहा है हसीनाओं का जादू,जानें कुछ बेहतरीन जोड़ियों की स्टोरी

क्रिकेट जगत पर हमेशा से छाया रहा है हसीनाओं का जादू,जानें कुछ बेहतरीन जोड़ियों की स्टोरी

भारत बनाम बांग्लादेश के मैच को लेकर एक पाकिस्तानी हसीना ने ऐसा वादा कर दिया है, जिसे लेकर यह मैच हाई वोल्टेज ड्रामा में तब्दील हो गया है. सभी यह जानना चाहते हैं कि अचानक पाकिस्तानी बाला सेहर शिनवारी को बांग्लादेश से इतना प्रेम क्यों उमड़ पड़ा है या फिर वह सिर्फ भारतीय टीम को हराने की कोशिश में उनके साथ फिश डिनर करने वाली हैं. इस खबर के वायरल होते ही लोग फिश के डिश तलाशने लगे हैं, जो बांग्लादेश में बनते हैं. लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि क्रिकेट के ग्राउंड पर हसीनाओं का जलवा काफी समय पहले से देखा जा रहा है.

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हसीनाओं का जलवा हमेशा से दिखता रहा है. नवाब पटौदी का मैच देखने उस समय की बाॅलीवुड एक्ट्रेस सिम्मी ग्रेवाल और शर्मिला टैगोर दोनों आती थीं और इन्हें पटौदी डेट भी कर रहे थे. सिम्मी से रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने शर्मिला टैगोर से शादी की.

नवाब पटौदी के बाद जिस खिलाड़ी की चर्चा सबसे ज्यादा हुई वो हैं सुनील गावस्कर. सुनील गावस्कर की पत्नी मार्शनील भी उनकी फैन थी और मैच देखने आया करती थीं. आॅटोग्राफ लेने के दौरान सुनील गावस्कर को इनसे इश्क हो गया और फिर कानपुर की इस लड़की से उन्होंने शादी की.

रवि शास्त्री के रिश्ते कई हसीनाओं के साथ बने. सबसे ज्यादा चर्चा जिस अभिनेत्री की हुई है, वे हैं अमृता सिंह. एक इंटरव्यू में दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकारा भी था. रविशास्त्री से एक इंटरव्यू के दौरानपूछा गया था कि आपलोग मैच के दौरान आपस में क्या बात करते हैं तो उन्होंने कहा था कि हम बात करते हैं कि दर्शकों में कौन सी लड़की बहुत खूबसूरत है.

विवियन रिचर्ड्‌स और नीना गुप्ता का रिश्ता भी खूब परवान चढ़ा और इनदोनों की एक बच्ची भी है मसाबा. नीना गुप्ता ने एक बोल्ड डिसीजन लेकर अपनी बच्ची को अकेले पाला है.

सचिन तेंदुलकर और अंजलि का रिश्ता भी काफी दिलचस्प है. अंजलि सचिन की बहुत बड़ी फैन थीं और इसी वजह से दोनों का प्यार परवान चढ़ा. दोनों के दो बच्चे हैं सारा और अर्जुन.

केएल राहुल और अथिया शेट्टी का रिश्ता भी बेहतरीन है. दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और इसी साल जनवरी में शादी की है. अथिया शेट्टी फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं.

Also Read: भारत बनाम बांग्लादेश के मुकाबले में ही सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था शतकों का शतक, आज विराट कोहली से 100 की उम्मीद

विराट और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी भी बहुत रोचक है. इन दोनों ने काफी दिनों तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी की. अनुष्का कई मैच में विराट का हौसला बढ़ाने आती रहती थीं. इन दोनों की एक बेटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >