IGNOU Entrance Test 2024 Hall Ticket: BEd, PhD और BSc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

IGNOU Entrance Test 2024 Hall Ticket: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इग्नू बीएड एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक विश्वविद्यालय की वेबसाइट ignou.ac.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

IGNOU Entrance Test 2024 hall ticket: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू प्रवेश परीक्षा 2024 हॉल टिकट जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड पीएचडी, बीएससी नर्सिंग और बीएड पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया गया है. उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: JSSC Recruitment 2024: झारखंड में निकली पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर बंपर भर्ती, एक लाख तक मिलेगी सैलरी

7 जनवरी को होगी परीक्षा

जुलाई 2023 सत्र के लिए इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा और जनवरी 2024 सत्र के लिए इग्नू बीएससी नर्सिंग और बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार, 7 जनवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी. पीएचडी परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, बीएससी नर्सिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और बीएड परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी.

IGNOU B.Ed Hall Ticket 2024: अपना इग्नू बीएड एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?

  • इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.

  • होमपेज पर “बी.एड प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या और पासवर्ड) दर्ज करें.

  • अब “सबमिट” पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

  • अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और परीक्षा वाले दिन के लिए इसे सुरक्षित रख लें.

IGNOU B.Ed Entrance Exam 2024 Admit Card पर महत्वपूर्ण जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

  • परीक्षा की तारीख और समय

  • परीक्षा स्थल का पता

  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर

  • महत्वपूर्ण परीक्षा दिवस निर्देश

IGNOU B.Ed Entrance Exam 2024 Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी. साथ ही प्रेवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अनिवार्य है. बिना इसके आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी.

IGNOU Entrance B.ED Admit Card: दो पालियों में परीक्षा

इग्नू बीएड प्रवेश के लिए परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी. पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >