ICSE 10th 12th Result 2023 Updates: आईसीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी ? इन वेबसाइट्स पर रखें नजर

ICSE 10th 12th Result 2023 Updates: आईसीएसई, आईएससी कक्षा 10, 12 के नतीजों को लेकर नोटिस आज 13 मई 2023 को जारी कर दिया गया. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अब ICSE, ISC परिणाम 2023 की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि कर दी है.

ICSE 10th 12th Result 2023: आईसीएसई, आईएससी परिणाम रविवार 14 मई, 2023 को cisce.org पर जारी किए जाएंगे. आपको बता दें CISCE कक्षा 10, 12 के नतीजों को लेकर नोटिस आज 13 मई 2023 को जारी कर दिया गया. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अब ICSE, ISC परिणाम 2023 की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. रिजल्‍ट की घोषणा होने के बाद रिजल्‍ट चेक करने का लिंक वेबसाइट के होमपेज पर लाइव हो जाएगा. ताजा अपडेट्स चेक करने के लिए हमारे साथ बने रहें.

ICSE, ISC Result 2023: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका

स्टेप 1: एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.

स्टेप 2: होम पेज पर, ‘ICSE या ISC Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID व कैप्चा कोड दर्ज करें.

स्टेप 4: आपका ‘ICSE Class 10th Result 2022’ स्क्रीन पर खुल जाएगा.

स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.

स्टेप 6: छात्र, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं.

SMS से कैसे देखें 10th,12th ICSE का रिजल्ट (ICSE Result 2023 via SMS)

CISCE की आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन पर SMS सुविधा के माध्यम से भी अपना ICSE परिणाम 2023 या ISC परिणाम 2023 प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे चेक करें Passing Marks?

ICSE कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 100 में से कुल 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है. आईएससी कक्षा 12 के लिए छात्रों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है.

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम

10वीं, 12वीं का रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स cisce.org, digilocker.gov.in, Umang ऐप पर भी लॉगइन कर सकते हैं.

सीबीएसई रिजल्ट हो चुका है घोषित

आईसीएसई, आईएससी परिणाम के अलावा अगर देखें तो हाल ही में सीबीएसई बोर्ड ने नतीजों का एलान कर दिया है. बोर्ड ने 10वीं, 12वीं कक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए हैं. दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

इन तारीखों में हुई थी परीक्षा

CISCE ने ICSE 10 वीं 27 फरवरी से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, आज नतीजे जारी हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >