Hrithik Roshan अपनी रूमर्ड GF सबा आजाद के साथ निकले लॉन्ग ड्राइव पर, फैंस को आई ZNMD की याद

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ फ्रांस में छुट्टियां मना रहे है. वहां से लगातार सबा तसवीरें शेयर कर रही है. अब उन्होंने वीडियो पोस्ट किया है.

Hrithik Roshan and Saba Azad Video: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे है, ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चा है. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं है, लेकिन दोनों फ्रांस में वेकेशन मना रहे है. सबा ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है.

सबा आजाद ने शेयर किया वीडियो

सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो ऋतिक रोशन के साथ लॉन्ग ड्राइव एंजॉय करती दिख रही है. हालांकि एक्टर ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है. लेकिन उनके अंगुली में काली रिंग दिख रही है, जो एक्टर पहनते है. एक्टर कार चला रहे है वो अगली सीट पर बैठी दिख रही है. सामने का व्यू काफी खूबसूरत दिख रहा है.

https://www.instagram.com/p/CfwnSL0DWBf/
‘ऋतिक सर ड्राइव कर रहे है…’

इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ऋतिक लेफ्ट साइड पर है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ऋतिक की ब्लैक रिंग. एक अन्य यूजर ने लिखा, ऋतिक सर की पूरी फोटो लगाओ ना और शादी कर लो. एक और यूजर ने लिखा, ऋतिक सर ड्राइव कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ये तो जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसा लग रहा है.

Also Read: ऋतिक रोशन ने अपने पिता राकेश रोशन का वर्कआउट करते हुए वीडियो किया शेयर, फैंस बोले- ये तो काफी यंग लग रहे
सबा की तसवीरें ऋतिक रोशन ने क्लिक की

वहीं, हाल ही में सबा आजाद ने पेरिस से अपनी फोटो पोस्ट की थी. तसवीर में वो कही और देख रही थी और उनके सामने कॉफी रखा था. ये तसवीर और कोई नहीं बल्कि ऋतिक रोशन ने क्लिक किया था. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, न सेल्फी, न मेरी कॉफी. इस तसवीर पर खूब सारे कमेंट आए थे.

https://www.instagram.com/p/CfuFgp8NYZ0/
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो वेधा का किरदार प्ले कर रहे है. जबकि सैफ अली खान व्रिकम के रोल में दिखेंगे. मूवी में राधिका आप्टे भी है. वहीं, सबा हाल ही में वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ में नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >