कैटरीना के 'चिकनी चमेली' सॉन्ग पर ऋतिक रोशन ने की गुंडों की जबरदस्त पिटाई, VIDEO वायरल

Hrithik Roshan Fight Scenes On Chikni Chameli Song : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने शानदार डांस और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक्टर ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा था, जो चर्चा में था. इस घर की कीमत 97.50 करोड़ रुपये बताई गई थी. अब सोशल मीडिया पर ऋतिक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'चिकनी चमेली’ गाने पर एक्शन सीन करते हुए दिख रहे है. इस वीडियो पर एक्टर ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

Hrithik Roshan Fight Scenes On Chikni Chameli Song : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने शानदार डांस और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक्टर ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा था, जो चर्चा में था. इस घर की कीमत 97.50 करोड़ रुपये बताई गई थी. अब सोशल मीडिया पर ऋतिक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘चिकनी चमेली’ गाने पर एक्शन सीन करते हुए दिख रहे है. इस वीडियो पर एक्टर ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

दरअसल, ऋतिक रोशन के एक फैनपेज ने उनका एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्टर चिकनी चमेली सॉन्ग पर गुंडों की पिटाई करते दिख रहे है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. अब इस पर एक्टर ने भी कमेंट किया है.

ऋतिक रोशन को ये वीडियो इतना पसन्द आया कि उन्होंने इसे शेयर कर इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी. उन्होंने कमेंट कर लिखा, ‘हाहा नाइस.’ बता दें कि ये गाना चिकनी चमेली, उनकी फिल्म अग्निपथ का है. इस सॉन्ग पर कैटरीना कैफ ने धमाकेदार डांस किया था.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘सोनू’ का किरदार निभाने वाली ‘निधि भानुशाली’ ने इस वजह से छोड़ा था शो, असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश है एक्ट्रेस, PHOTOS

हाल ही में ऋतिक रोशन ने मुंबई के जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर दो आलीशान अपार्टमेंट खरीदे थे, जिसके कारण वो चर्चा में थे. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इन अपार्टमेंट्स की कीमत लगभग 97.50 करोड़ रुपये बताई गई थी. खबरों के अनुसार, ऋतिक को हमेशा से ही सी-फेसिंग व्यू अपार्टमेंट चाहिए था. ये फ्लैट्स 14वें, 15वें और 16 मंजिल पर स्थित हैं. अब उनका यह सपना पूरा हो गया है. 38,000 स्क्वायर फीट में बने यह फ्लैट्स काफी आलीशान और शानदार है.

फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली फिल्‍म ‘वॉर’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. कोरोना काल में ऋतिक रोशन ने अपना पूरा वक्‍त अपने परिवार के साथ बिताया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक को फराह खान की फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में काम कर रहे हैं. इसके अलावा एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म कृष 4 में बिजी है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >