ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी की डेट आई सामने, इस दिन गर्लफ्रेंड संग सात फेरे लेंगे एक्टर

ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ काफी खुश हैं. लवबर्ड्स अपने रोमांस से इन-दिनों सुर्खियों में बने हुए है. अब ऋतिक और सबा की शादी की डेट सामने आ गई है. कपल नवबंर 2023 में एक दूसरे संग सात फेरे ले सकते हैं.

ऐसा लग रहा है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा​की शादी के बाद बॉलीवुड में एक और बिग फैट वेडिंग देखने को मिल सकती है. चर्चा यह है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद नवंबर 2023 में शादी करने की योजना बना रहे हैं. दरअसल, उनकी शादी और सगाई की खबरें काफी समय से आ रही हैं. युगल जाहिर तौर पर एक साथ रह रहे हैं. ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने हाल ही में जुहू वर्सोवा लिंक रोड में एक आलीशान घर लिया, अभी वहां इंटीरियर का काम किया जा रहा है. वहीं सबा को एक्टर के घरवाले काफी प्यार भी करते हैं.

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी

बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें तो कपल नवंबर में शादी कर सकते हैं. एक वेरिफाइड हैंडल से वायरल ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. ट्वीट के मुताबिक, ऋतिक नवंबर 2023 में सबा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि न तो ऋतिक और न ही सबा ने ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया दी है.


कैसे हुई ऋतिक रोशन और सबा आजाद की मुलाकात

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की मुलाकात ट्विटर के जरिए हुई थी. कुछ बातचीत के बाद दोनों एक साथ डिनर डेट पर गए. वहीं दोस्ती हुई, धीरे-धीरे प्यार हुआ और बाद कपल ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ऑफिशियल कर दिया. बता दें कि सबा ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं. दोनों को अक्सर शादी में एक साथ पार्टी करते देखा जाता है. सबा आजाद ने हाल ही में लोलापालूजा इंडिया में परफॉर्म किया था. उनका हौसला बढ़ाने के लिए पूरा रोशन परिवार वहां मौजूद था.

Also Read: Sooryavansham में हीरा ठाकुर का बेटा बड़ा होकर और भी ज्यादा हो गया है हैंडसम, देखिये उनकी डैशिंग फोटोज
सबा आजाद ने ऋतिक को लेकर कही थी ये बात

ऋतिक रोशन ने कहा है कि वह अपने रिश्ते में खुश हैं. वहीं, सबा आजाद इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोलती हैं. उन्हें उनके लुक्स को लेकर कई बार ट्रोल भी किया गया है! सबा आजाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चीजों को निजी रखना पसंद करती हैं. 2022 के अंत में, ऋतिक रोशन अपने बेटों, रेहान और रिदान के साथ छुट्टी मनाने गए थे. उनके साथ सबा भी मौजूद थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक की फाइटर दिसंबर 2024 में रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >