Rice Flour for Beautiful Skin: चावल के आटे से पाएं ग्लोइंग और फ्लॉलेस चेहरा, जानें इस्तेमाल करने का सबसे बेस्ट तरीका

Rice Flour for Beautiful Skin: अगर आप एक खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाने की चाह रखते हैं तो चावल के आटे का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आज हम आपको इसका इस्तेमाल करने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप एक फ्लॉलेस स्किन पा सकते हैं.

Rice Flour for Beautiful Skin: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसका चेहरा हमेशा ही खूबसूरत, बेदाग और ग्लोइंग बनी रहे. इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए अक्सर हम हर तरह के प्रोडक्ट्स और स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करते हैं. कई बार इन स्किनकेयर रूटीन या फिर मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना फायदेमंद तो होता है लेकिन कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स की वजह से हमें नुकसान भी हो सकते हैं. आपके चेहरे और स्किन को किसी भी तरह का नुकसान न हो इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं एक खूबसूरत, बेदाग और ग्लोइंग चेहरा पाने के लिए. तो चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सबसे कारगर तरीका.

कच्चे दूध के साथ चावल के आटे का इस्तेमाल

कच्चे दूध के साथ चावल के आटे का इस्तेमाल करना आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल जब आप करते हैं तो चेहरे पर मौजूद दाग और धब्बों या फिर टैनिंग की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है. इसके लिए आपको दो चम्मच कच्चे दूध में दो चम्मच चावल का आटा मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करना होगा. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर एक स्क्रब की तरह इसका इस्तेमाल करें. जब 15 मिनट बीत जाए तो अपने चेहरे को साधारण पानी से धो लें. हफ्ते में सिर्फ दो से तीन बार इस नुस्खे को अपनाने से ही आपको फर्क साफ दिखने लगेगा.

यह भी पढ़ें: Home Facial Guide: पार्लर नहीं, घर पर ही 5 स्टेप्स में पाएं गोरी और निखरी त्वचा! बिना पैसे खर्च किये चेहरे को बनाएं खूबसूरत

गुलाबजल के साथ चावल के आटे का इस्तेमाल

गुलाबजल और चावल के आटे का पावरफुल कॉम्बिनेशन आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपकी स्किन को कूल, ग्लोइंग और फ्रेश बनाये रखने में मदद करता है. इसके लिए आपको दो चम्मच गुलाबजल में दो चम्मच चावल के आटे को मिक्स कर देना है. अब जो पेस्ट तैयार होगा आपको उसे अपने चेहरे पर लगा लेना है और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ देना है. जब यह अच्छे से सूख जाए तो उसे धो लें.

एलोवेरा जेल के साथ चावल के आटे का इस्तेमाल

एलोवेरा जेल को स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है और जब आप इसे चावल के आटे के साथ मिक्स करके चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं तो आपको फर्क काफी जल्दी दिखने लगता है. इसके लिए आपको दो चम्मच एलोवेरा जेल में में दो चम्मच चावल के आटे को मिक्स कर देना है. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटों के लिए छोड़ दें. इस पेस्ट के नियमित इस्तेमाल से आपके चेहरे पर मौजूद पिंपल्स क्लियर होते हैं. यह नुस्खा आपकी स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेटड बनाये रखने में मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: DIY Face Pack: बिना एक पैसा खर्च किये पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन, पपीते के छिलके से घर पर ही बनाएं ये मैजिकल फेस पैक

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >