World Trip Tips and Tricks: पहली विदेश यात्रा को ऐसे बनाएं यादगार, फॉलो करें ये ट्रिक्स

World Trip Tips and Tricks:एक महत्वपूर्ण बात यह है कि चाहे आप पहली बार विदेश यात्रा कर रहे हों या नियमित यात्री हों, अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा खरीदना चाहिए, क्योंकि यह आपकी यात्रा को सुरक्षित करेगा.

  • जानें विदेश यात्रा से पहले आपको किन-किन बातों पर फोकस करना चाहिए

  • यादगार यात्रा के लिए कुछ विशिष्ट सुझावों पर विचार करने की आवश्यकता होती है

World Trip Tips and Tricks, How to make plan for first world trip memorable:  जिस  वक्त हम पैदा होते हैं, उसी क्षण से प्रत्येक विशेष घटना के लिए एक पहला समय होता है जैसे कॉलेज में पहला दिन, पहली नौकरी, पहली बार कार चलाने का अनुभव, पहली व्यावसायिक बैठक आदि. इसी तरह, प्रत्येक व्यक्ति को भी यात्रा करनी पड़ती है. पहली बार. कुछ मामलों में, इन पहले अनुभवों में सामान्य चीजें घबराहट, उत्तेजना और यहां तक कि चिंता भी हैं. जब पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बात आती है, तो यादगार यात्रा के लिए कुछ विशिष्ट सुझावों और दिशानिर्देशों पर विचार करने की आवश्यकता होती है. एक महत्वपूर्ण बात यह है कि चाहे आप पहली बार विदेश यात्रा कर रहे हों या नियमित यात्री हों, अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा खरीदना चाहिए, क्योंकि यह आपकी यात्रा को सुरक्षित करेगा.

आइए जानते हैं कि विदेश यात्रा से पहले आपको किन-किन बातों पर फोकस करना चाहिए.

Also Read: Weekend पर लॉन्ग ड्राइव पर जाने का है प्लान, तो कुछ बातों को ध्यान में रखना है बेहद जरूरी

अगर गुम जाए जरूरी डॉक्युमेंट्स

अगर विदेश यात्रा के दौरान आपका पासपोर्ट या अन्य जरूरी ट्रैवल डॉक्युमेंट्स गुम जाएं तो, सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत जल्द से जल्द जाकर दर्ज कराएं. इसके बाद उस देश में स्थित अपने भारतीय दूतावास से मदद के लिए संपर्क करें. हाालांकि ऐसी स्थिति में दूतावास जाकर आपको भारत लौटने के लिए ट्रैवल सर्टिफिकेट मिल जाता है और कुछेक परिस्थितियों में तो दूतावास यात्री के टिकट का इंतजाम भी कर देती है. मगर ऐसी परेशानी न पेश आए इसके लिए जहां भी जाएंस, हमेशा अपना पासपोर्ट और डॉक्युमेंट्स को इस तरह ध्यान से रखें जैसे वह आपके शरीर का अभिन्न हिस्सा हो. इन्हें एक तरह से आप अपनी ‘सेकंड स्किन’ ही मानें, जो कि बेवजह की परेशानियों से आपको बचाने के साथ ही आपके ट्रिप का मजा भी किरकिरा नहीं होने देगी.

दस्तावेजों को रखें सुरक्षित

विदेशी यात्रा में बहुत सारी बुकिंग शामिल होती हैं, इसलिए इन्हें मैनेज करने के लिए आपको एक सिस्टम बनाना होगा. बेहतर होगा कि कि हर दस्तावेज़ की सॉफ्टकॉपी और हार्ड कॉपी दोनों को ले जाएँ, चाहे वह फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग या आपका पासपोर्ट हो. हमेशा हार्ड कॉपी को बैकपैक या पर्स में रखें ताकि आप उसे जल्दी निकल सकें. ज़्यादा सावधानी के लिए, आपको इन सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपने फोन में रखें. आखिर, आप वैध कागजात के बिना किसी विदेश में पकड़े नहीं जाना चाहेंगे!

देश के कानून का पालन करें

उस जगह का सम्मान करना अहम है जहाँ आप जा रहे हैं और साथ ही साथ वहाँ के लोगों का. इसलिए, इससे पहले कि आप विदेश की उड़ान भरें, जिस जगह पर आप जा रहे हैं वहाँ के नियम और संसकृति की कुथ जानकारी ज़रूर जुटा लें. ‘कल्चरल शॉक’ किताबों की श्रृंखला पढ़ने में मज़ेदार भी है और ज़रूरी जानकारी भी देती है. उदाहरण के लिए, अगर आप सिंगापुर जा रहे हैं, तो आप अपने साथ च्युइंग गम नहीं ला सकते हैं, या स्पेन में ड्राइविंग करते समय फ्लिप फ्लॉप यानी हवाई चप्पल नहीं पहन सकते हैं . उस नए देश और वहाँ के लोगों के प्रति प्यार दिखाएँ और वो भी ऐसा ही करेंगे.

खाने में सावधानी बरतें

सबकुछ चखना नया एक्सपीरियंस तो लग सकता है लेकिन जरूरी नहीं कि सभी विदेश की सभी खाने की चीजें आपको सूट करें. स्थानीय व्यंजनों, खास तौर पर स्ट्रीट फूड खाने से पहले लोगों से पूछकर और रिसर्च जरूर करें. अगर नया या अजीब खाना आपको सूट नहीं करता तो उसे ट्राई ना करें.

Also Read: Solo Travel: अकेले घूमनें का रखते हैं शौक तो इन बातों का रखें खास ख्याल, यात्रा में कभी नहीं होगी कोई परेशानी

सही दवाएं ले जाएं

जब दवाओं की बात आती है तो अलग -अलग देशों की अलग-अलग पॉलिसी होती हैं. इसके अलावा, अगर आपको दूसरे देश में दवा मिल भी जाती है तो आप ये सुनिश्चित नहीं कर सकते कि ये आपको सूट करेगी या नहीं. इसलिए, हमेशा उन दवाइयों को ले जाने की सलाह दी जाती है जिसकी आदत आपके शरीर को हो. डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन अपने साथ रखें.

सही चीजें पैक करें

सबसे बड़ी गलतियों में से एक सबसे बड़ी गलती है कि कई बार अपने लगेज के बारे में नहीं सोचते – कम चीज़ें ले जाना उतना ही ज़रूरी है जितना जरूरी है सही सामान पैक करना. जहाँ जा रहे हैं उस जगह के मौसम के बारे में पढ़ें और सिर्फ वहीं कपड़ें ले जाएँ जो आप इस्तेमाल करेंगे. जगह बचाने के लिए, हमेशा टॉयलेटरीज़, कॉस्मेटिक्स,छोटा खाने का सामान और कुछ ज़रूरी दवाओं के ‘ट्रैवल पैक’ ले जाएँ. चूंकि खरीदारी के बिना कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा पूरी नहीं होती है, इसलिए आप जो कुछ भी वापस लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, उसके लिए अपने बैग में थोड़ी सी जगह रखें.

नई भाषा के लिए खुद को तैयार करें

विदेश यात्रा करते समय सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक गैर-अंग्रेजी भाषी देशों में बात करना होगा. जबकि स्मार्टफोन पर ट्रांसलेशन ऐप्स तो आपकी मदद करेंगे ही लेकिन इमरजेंसी के लिए तैयार रहें. स्थानीय भाषा में ‘सहायता’, ‘भोजन’, ‘शौचालय’ जैसे शब्दों का अनुवाद लिखकर अपने बैकपैक या पर्स में हमेशा रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >