Holika Dahan 2023 Mantra: होलिका दहन के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा शुभ फल

Holika Dahan 2023 Mantra: होलिका दहन के दौरान विशेष प्रकार के मंत्रों का जाप करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति आती है.

Holika Dahan 2023 Mantra: होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ शाम को सुबह शुभ मुहूर्त पर होलिका का दहन किया जाता है. इसके साथ ही अग्नि में चावल, जौ, बताशा, गन्ना, कंडे सहित कई चीजें अर्पित की जाती है. होलिका दहन के दौरान विशेष प्रकार के मंत्रों का जाप करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति आती है.

होलिका पूजन मंत्र

होलिका के लिए मंत्र- ॐ होलिकायै नम:

परमभक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र- ॐ प्रह्लादाय नम:

भगवान नरसिंह के लिए मंत्र– ॐ नृसिंहाय न

होलिका दहन पर करें इन विशेष मंत्रों का जाप

घर की सुख-शांति के लिए

अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः।अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्‌ ॥

होलिका दहन के दौरान घर की सुख-शांति के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे घर के सभी क्लेश दूर होते हैं और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं.

शत्रु से मुक्ति पाने के लिए

ओम ह्रीं ह्रीं क्लिंम

अगर आप शत्रुओं से परेशान हैं तो उनसे मुक्ति पाने के लिए होलिका दहन में गुलाल अर्पित करते हुए इस मंत्र का जाप करें. इससे शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी.

संकट से बचने के लिए

ऊं नृसिंहाय नम:

होलिका दहन के दौरान भगवान नरसिंह का स्मरण करते हुए इस मंत्र का जाप करें. इससे जीवन में आने वाले सभी संकट और विपत्ति दूर होंगे.

नौकरी में आ रही परेशानी दूर करने के लिए

कात्यायनि महामाये महायोगिनयधीश्वरि। नंदगोपसुतं देवि! पतिं में कुरु ते नम:

अगर आपकी नौकरी में हर दिन नई परेशानी बनी रहती है तो आप होलिका दहन के दौरान इस मंत्र का जाप कर सकते हैं. इससे नौकरी में आने वाली सभी परेशानियां दूर होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >