हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: चुनावी मैदान में नहीं उतरकर भी भाजपा को जीत दिलाएंगे हर्ष महाजन ?

Himachal Pradesh 2022 : हर्ष महाजन की बात करें तो उन्होंने पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है. चंबा की सक्रिय राजनीति से 15 वर्षो से दूर रहे इस नेता के चुनाव पूर्व भाजपा में आ जाने से राजनीति में हलचल पैदा हो गयी है.

Himachal Pradesh 2022 : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया गया है. इसके बाद से प्रदेश में सभी पार्टियों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है. वर्तमान में सूबे में भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा की सरकार है. यहां हर बार जनता सत्ता परिवर्तन करती है. इसलिए कांग्रेस को यकीन है कि इस बार प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी. इस बीच सूबे के बड़े चेहरे हर्ष महाजन पर सबकी नजर टिकी हुई है. हालांकि उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनके ऐलान के बाद भाजपा द्वारा जारी लिस्ट में भी उनका नाम नहीं नजर आया. आइए आपको बताते हैं कि हर्ष महाजन हैं कौन और उनकी चर्चा चुनाव में क्यों की जा रही है.

कांग्रेस छोड़कर आये हैं भाजपा में

हर्ष महाजन की बात करें तो उन्होंने पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है. चंबा की सक्रिय राजनीति से 15 वर्षो से दूर रहे इस नेता के चुनाव पूर्व भाजपा में आ जाने से राजनीति में हलचल पैदा हो गयी है. हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने से चंबा सदर में चुनावी समीकरण भी पूरी तरह से बदले नजर आ रहे हैं.

जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं हर्ष महाजन

चंबा हलके से चुनावी समर में जीत की हैट्रिक लगाने का रिकार्ड दो लोगों के नाम दर्ज है. पहला भाजपा के स्व. किशोरी लाल वैद्य जबकि दूसरा कांग्रेस के हर्ष महाजन के नाम, जो अब भाजपा में आ चुके हैं. चुनावों में जीत के सबसे बड़े अंतर का रिकार्ड भी हर्ष महाजन अपने नाम कर चुके हैं. हर्ष महाजन ने 1993 के चुनावों में भाजपा के किशोरी लाल को 13585 वोट से पराजित किया. 1998 की बात करें तो इस चुनाव में हर्ष महाजन ने भाजपा के केके गुप्ता को 14411 जबकि 2003 में भाजपा के बीके चौहान को 19642 के रिकार्ड मतों से हराकर जीत की हैट्रिक बनायी जो आज भी रिकॉर्ड है.

Also Read: Himachal Pradesh Election 2022: कांग्रेस की परेशानी बढ़ाएंगे सुभाष मंगलेट, पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा
एक नजर में अन्य चुनाव

-2007 में हर्ष महाजन के चुनाव न लड़ने का फैसले लिया जिसके बाद भाजपा के बीके चौहान ने कांग्रेस के पवन नैयर को 18048 मतों से हराया.

-साल 2012 के चुनावों में भाजपा के बीके चौहान ने दोबारा कांग्रेस के पवन नैयर को पराजित किया.

-साल 2017 में चंबा सदर से भाजपा के लगातार दो बार विधायक रहे बीके चौहान की टिकट काटकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पवन नैय्यर ने कांग्रेस के नीरज नैयर को हराया.

हर्ष महाजन का करियर

-हर्ष महाजन 1986 से 1996 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहे.

-हर्ष महाजन ने पहला चुनाव 1993 में चंबा सदर से लड़ा.

-हर्ष महाजन 1993 से 2007 तक तीन बार विधायक चुने गये.

-हर्ष महाजन 1993 में मुख्य संसदीय सचिव रहे.

-हर्ष महाजन 1998 में प्रदेश कांग्रेस का चीफ व्हीप चुने गये.

-हर्ष महाजन 2003 में महाजन कैबिनेट मंत्री बने थे.

-हर्ष महाजन 2012 में राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >