रफ्तार का कहर: चक्रधरपुर के असलम चौक पर कार ने दो बच्चों को रौंदा

Jharkhand News: चक्रधरपुर शहर के रेलवे क्षेत्र स्थित पोटर खोली की ओर से कार संख्या (जेएच 01 ई यू 5229) तेज रफ्तार से पवन चौक की ओर आ रही थी. इस दौरान असलम चौक के समीप कार ने दोनों बच्चों को रौंद दिया.

झारखंड (Jharkhand News) के पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के चक्रधरपुर (Chakradharpur News) में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को रौंद डाला. शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे चक्रधरपुर शहर के रेलवे ओवरब्रिज नीचे असलम चौक (Aslam Chowk) पर यह हादसा हुआ. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी स्थित बेहद गंभीर थी. फलस्वरूप एक बच्चे को रेलवे अस्पताल (Railway Hospital) भेज दिया गया.

असलम चौक के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर शहर के रेलवे क्षेत्र स्थित पोटर खोली की ओर से कार संख्या (जेएच 01 ई यू 5229) तेज रफ्तार से पवन चौक की ओर आ रही थी. इस दौरान असलम चौक के समीप कार ने दोनों बच्चों को रौंद दिया. इस हादसे में जाहिद नगर, वार्ड नंबर 6 निवासी मोहम्मद अरहान (8 वर्ष, पिता मो कलीम) और मोहम्मद अमान (7 वर्ष, पिता मो कमाल) गंभीर रूप से घायल हो गये.

Also Read: चक्रधरपुर RPF ने बेंगलुरू जा रहे 10 नाबालिग बच्चों को पकड़ा, चाइल्ड लाइन सब सेंटर को सौंपा

एक बच्चे को जमशेदपुर रेफर किया गया

दोनों बच्चों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रूप से घायल मो अरहान को रेलवे अस्पताल भेज दिया गया. वहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बच्चे को जमशेदपुर रेफर कर दिया.

एक बच्चे के मुंह में आयी है गंभीर चोट

इस दुर्घटना से एक बच्चे के मुंह के अंदर गंभीर चोट लगी है, जबकि दूसरे बच्चे को कमर में चोट आयी है. दोनों की स्थिति गंभीर है. इधर, घटनास्थल पर गुस्साये लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की. कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया. पुलिस ने कार के चालक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

रिपोर्ट- रवि, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >