लातेहार में बोले हेमंत सोरेन : भूमि को लेकर पूरे राज्य में त्रुटियां, आनेवाले दिनों में होगा समाधान

झारखंड में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन गांव-गांव में हो रहा है. गांव-गांव टोला-टोला में जिला से लेकर प्रखंड के पदाधिकारी आपकी समस्या सुन रहे हैं. उसका निबटारा कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार (27 दिसंबर) को लातेहार में कहा कि भूमि को लेकर त्रुटियां पूरे राज्य में हैं. इसका समाधान आनेवाले दिनों में किया जायेगा. आपकी सरकार ने वर्षों से संघर्ष कर रहे नेतरहाट के लोगों की भूमि वापस करायी है. नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज की अधिसूचना रद्द की गयी. राज्य में कई किसानों की भूमि वापस हुई है. भूमि की त्रुटियों को सुधारना जरूरी है. विश्वास रखें आनेवाले समय में इसका समाधान होगा. मुख्यमंत्री बुधवार को लातेहार प्रखंड के कुंदरी गांव में आयोजित ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सीएम हेमंत सोरेनने कहा कि झारखंड में आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, जो दिल्ली से नहीं, बल्कि गांव से चलेगी. चुनाव के समय कुंदरी गांव में मैंने कहा था कि हमारी सरकार बनी, तो दिल्ली से नहीं, बल्कि गांव से चलेगी. इसी उद्देश्य से राज्य में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन गांव-गांव में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गांव-गांव टोला-टोला में जिला से लेकर प्रखंड के पदाधिकारी आपकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उसका निबटारा कर रहे हैं.

अन्य राज्य कर रहे झारखंड का अनुकरण : हेमंत सोरेन

झारखंड सरकार की इस मुहिम से प्रभावित हो कर देश के कई अन्य राज्य भी अपने यहां शिविर का आयोजन कर रहे है. सीएम ने कहा कि लातेहार में कार्य कर रही खनन कंपनियां यहां के स्थानीय युवाओं को भारी वाहन और खनन कार्य में उपयोग की जानेवाली मशीनों के संचालन करने का प्रशिक्षण देंगी. इसके लिए जिला प्रशासन को खनन कंपनियों द्वारा प्रशिक्षण केंद्र शुरू कराने का निर्देश दिया गया है. झारखंड सरकार ने राज्य में कार्य करनेवाले उद्योगों में स्थानीय लोगों के नियोजन के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण संबंधी कानून भी बनाया है.

Also Read: लातेहार में बिरसा किसान सम्मान समारोह में बोले CM हेमंत सोरेन- किसान समृद्ध होंगे तो राज्य समृद्ध होगा

20 वर्षों में झारखंड पर गरीबी का कलंक लगा

सीएम ने कहा कि झारखंड राज्य जिस समय अलग हुआ था, उस समय गरीब नहीं था. लेकिन, इन 20 वर्षों में झारखंड पर गरीबी का कलंक लग गया है. जबकि, राज्य में खनिज संपदाओं की भरमार है. पूर्व की डबल इंजन की सरकार ने राज्य को लूटने का काम किया है. पूर्व की सरकार गांव तक नहीं पहुंची, जिसके कारण विकास नहीं हो पाया है. राज्य में 500 करोड़ रुपये की लागत से 550 किलो मीटर ग्रामीण सड़क बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है.

Also Read: लातेहार पहुंचे झारखंड CM हेमंत सोरेन, बोले- गांव से ही राज्य होगा मजबूत, हर दरवाजे तक पहुंच रही सरकार

देश में जाति और समाज को बांटने की हो रही साजिश

सीएम ने कहा कि देश में जाति और समाज को बांटने की साजिश की जा रही है. इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. 20 साल तक राज्य के विकास के साथ खिलवाड़ किया गया है, लेकिन हमें आनेवाले पीढ़ी को शिक्षित करना है, ताकि वे अपना अधिकार ले सकें. कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, विधायक रामचंद्र सिंह, बैजनाथ राम, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे.

बेहतर शिक्षा के लिए सरकार कर रही प्रयास

हेमंत सोरेन ने कहा उनकी सरकार प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रही है. बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है. बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस की पढ़ाई करने के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जाएगा. इसके तहत उन्हें 15 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण मिलेगा. उन्हें कोई गारंटी भी नहीं देनी होगी. सरकार इसके लिए गारंटर बनेगी. झारखंड के 50 बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप सरकार दे रही है.

Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, स्टोन माइनिंग लीज मामले में दायर पीआईएल खारिज

हर वर्ग के लोगों को मिल रहा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याएं और तकलीफ सीधे मुझ तक आती है. सरकार ने हर वो योजना बनाई, जिससे राज्य मजबूत हो सके और यहां के गांव में निवास करने वाले लोग सशक्त हो सकें. हमारी सरकार हर वर्ग के लोगों को योजना का लाभ दे रही है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं. एक लंबी लकीर खींचने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >