Hema Malini को इस एक्टर ने शूटिंग के दौरान जड़ दिए थे 20 थप्पड़, देखने लायक था ड्रीम गर्ल का चेहरा

हेमा मालिनी बॉलीवुड की दिग्गज कलाकारों में से एक है. अपनी फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सपरहिट फिल्में दी है. आज हम आपको एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ा एक किस्सा सुनाएंगे.

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी अपनी खूबसूरती से आज भी कहर ढाती है. उनकी अदाओं के फैंस दीवाने है, उनकी एक झलक पाने के लिए दर्शकों की लाइन लगी रहती है. एक्ट्रेस 90 दशक की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थी. हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था. अपने करियर में हेमा मालिनी ने एक से बढ़कर एख सुपरहिट फिल्में दी है. शोले में बंसती का किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है. आज हम आपको एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाएंगे.

हेमा मालिनी को इस एक्टर ने मारा था थप्पड़

हेमा म��लिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना था. सभी स्टार्स उनके साथ काम करना चाहते थे. इसी दरमियान जब एक्ट्रेस हम तेरे आशिक हैं की शूटिंग कर रही थी. उस फिल्म में एक सीन था, जिसमें रामायण के रावन यानी की अरविंद त्रिवेदी थे. उन्हें ड्रीम गर्ल को थप्पड़ मारना था. इस सीन को करने में अरविंद इतने डर गए थे, कि उन्होंने हेमा मालिनी को एक दो नहीं बल्कि 20 थप्पड़ जड़ दिए.

रामानंद सागर के बेटे ने कही थी ये बात

इस सीन के बारे में बात करते हुए रामानंद सागर के बेटे प्रेम ने कहा था कि अरविंद को जब हेमा को थप्पड़ मारने के लिए कहा गया था, तो उन्हें लगभग 20 टेक लगे. उन्होंने कहा, ”जब वह हेमा मालिनी अभिनीत हम तेरे आशिक हैं में एक विरोधी की भूमिका निभा रहे थे, तब एक दृश्य था, जिसमें उन्हें हेमा मालिनी को थप्पड़ मारना था. उन्होंने इसे करने में 20 टेक लिए. उसके बाद ही हेमाजी और मैंने उनसे कहा कि उन्हें भूल जाना चाहिए कि वह एक बड़ी स्टार हैं और सीन परफॉर्म करना चाहिए. फिर उन्होंने ऐसा किया.” बता दें कि हेमा मालिनी ने अभी तक के अपने करियर में ड्रीम गर्ल, शोले, सत्ते पे सत्ता, रजिया सुल्तान और बागबां जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर फैंस का दिल जीता है.

Also Read: Raaz फिल्म में डरावनी चीख से सबको डराने वाली भूतनी अब कर रही हैं ये काम, गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >