Shri Hanuman Ji Ki Aarti: मंगलवार को करें हनुमानजी की आरती, पूरी होगी हर मनोकामना
Hanuman Ji Ki Aarti, Bhajan, Chalisa, Photo: सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं की पूजा के लिए विशेष दिन निर्धारित किए गए हैं. मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त मंगलवार के दिन विधिवत रूप से भगवान हनुमान की पूजा करता है उसके सभी कष्ट दूर होते हैं. आज हम आपको मंगलवार की आरती के बारे में बताने जा रहे हैं.
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 1, 2022 7:39 AM
श्री हनुमानजी आरती
...
आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
जाके बल से गिरिवर कांपे।
रोग दोष जाके निकट न झांके॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई।
सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥
दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारि सिया सुधि लाए॥
लंका सो कोट समुद्र-सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई॥
लंका जारि असुर संहारे।
सियारामजी के काज सवारे॥
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आनि संजीवन प्राण उबारे॥
पैठि पाताल तोरि जम-कारे।
अहिरावण की भुजा उखारे॥
बाएं भुजा असुरदल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे॥
सुर नर मुनि आरती उतारें।
जय जय जय हनुमान उचारें॥
कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई॥
जो हनुमानजी की आरती गावे।
बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥
ये भी पढ़ें...
December 5, 2025 11:02 PM
December 5, 2025 11:30 PM
December 5, 2025 10:37 PM
December 5, 2025 10:32 PM
December 5, 2025 10:07 PM
December 5, 2025 9:46 PM
December 5, 2025 9:28 PM
December 5, 2025 9:09 PM
December 5, 2025 8:36 PM
December 5, 2025 8:04 PM
