Bihar News: हाजीपुर में धू-धू कर जली खड़ी बस, चपेट में आया चालक बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती

हाजीपुर में एक बस में भीषण आग लग गयी. हाइटेंसन तार की चपेट में आकर धू- धू कर जली इस बस का ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हाजीपुर में एक बस में भीषण आग लग गयी. आग में बस ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया है. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. यात्रियों को उतारने के बाद बस को खाली जगह पर लगाने के क्रम में तार से संपर्क हुआ और ये हादसा हुआ. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी जद में ले लिया और बस धू धू कर जली.

आग की चपेट में आयी बस हाजीपुर से पटना जा रही थी. बस से यात्रियों को उतारकर खाली जगह पर लगाया गया था. अचानक ही बस में आग पकड़ गयी और देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने बस को अपने आगोश में ले लिया. बस धू-धू कर जलने लगी. इस घटना में बस का चालक बुरी तरह झुलस गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां भर्ती करने के बाद चालक का इलाज चल रहा है.

बस में आग की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गये. आग लगने की वजह अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि हाइटेंशन तार की चपेट में आने से ये घटना घटी है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >