Guru Purnima 2022 LIVE Updates: आज मनाया जा रहा है गुरु पूर्णिमा का त्योहार, यहां जानें पूजा विधि

Guru Purnima 2022 Tithi, Shubh Time and Puja Vidhi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल गुरु पूर्णिमा आज यानी 13 जुलाई 2022 को मनाई जा रही है. गुरु पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को सुबह 4 बजे प्रारंभ हो चुका है और 14 जुलाई को रात 12 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी. पूर्णिमा के पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना का विशेष महत्व होता है. इस दिन विष्णु भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना भी करें.

Live Updates
12:23 PM. 13 Jul 22 6:53 AM. 13 Jul

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा बुधवार, जुलाई 13, 2022 को

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – जुलाई 13, 2022 को 04:00 बजे सुबह

पूर्णिमा तिथि समाप्त – जुलाई 14, 2022 को 12:06 बजे दोपहर

12:23 PM. 13 Jul 22 6:53 AM. 13 Jul

गुरु का ध्यान करते हुए गुरु मंत्र का जाप करें

इस बार गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को सुबह चार बजे से शुरू होगी जो 14 जुलाई की रात 12 बजकर 06 मिनट तक रहेगी. इस दिन राजयोग बन रहा है, ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में आ रही नौकरी में आ रही व्यवधान जैसी समस्याओं से निजात मिल जाये तो गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु का ध्यान करते हुए गुरु मंत्र का जाप करें.

12:23 PM. 13 Jul 22 6:53 AM. 13 Jul

विवाह मेंआ रही परेशानी को दूर करने के उपाय

जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ रही हैं अथवा शादी-विवाह नहीं हो रहा है ऐसे जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र को स्थापित कर उसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए. यह उपाय आपको कई क्षेत्रों में सफलता दिलाएगी और वैवाहिक जीवन से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी.

12:04 PM. 13 Jul 22 6:34 AM. 13 Jul

शुभ समय

गुरु पूर्णिमा का स्नान-दान: 13 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे प्रारंभ

इन्द्र योग: 13 जुलाई को दोपहर 12:45 बजे तक

चन्द्रोदय समय: 13 जुलाई, शाम 07:20 बजे

भद्राकाल: 13 जुलाई को सुबह 05 बजकर 32 मिनट से दोपहर 02 बजकर 04 मिनट तक

राहुकाल: 13 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक

12:04 PM. 13 Jul 22 6:34 AM. 13 Jul

गुरु पूर्णिमा का मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, गुरु पूर्णिमा 12 जुलाई को रात्रि में 2 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है. इसलिए उदया तिथि में 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. गुरु पूर्णिमा का स्नान पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ होते ही शुरू हो जाएगा. गुरु पूर्णिमा के स्नान – दान का उत्तम शुभ मुहूर्त सूर्योदय के पहले तक माना जाता है. वैसे पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को रात्रि के 12:06 बजे तक है. इसके उपरांत सावन का प्रवेश हो जाएगा और उदया तिथि में 14 जुलाई से सावन के महीने का प्रारंभ होगा.

12:04 PM. 13 Jul 22 6:34 AM. 13 Jul

आज के दिन गुरु को पूजने की परंपरा सदियो पुरानी

गुरु पूर्णिमा पर गुरु को पूजने की परंपरा आज से नहीं बल्कि सदियो पुरानी है.

मुख्य बातें

Guru Purnima 2022 Tithi, Shubh Time and Puja Vidhi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल गुरु पूर्णिमा आज यानी 13 जुलाई 2022 को मनाई जा रही है. गुरु पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को सुबह 4 बजे प्रारंभ हो चुका है और 14 जुलाई को रात 12 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी. पूर्णिमा के पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना का विशेष महत्व होता है. इस दिन विष्णु भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना भी करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >