Guru Dutt की बर्थ एनिवर्सरी पर देखिए उनकी ये 3 बेहतरीन फिल्में, लिस्ट में चौदहवीं का चांद-प्यासा है शामिल

निर्देशक, प्रोड्यूसर और बॉलीवुड एक्टर गुरु दत्त भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस ने उन्हें याद रखा हुआ है. गुरु दत्त के 3 क्लासिक्स फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें कोई भी फिल्म प्रेमी मिस नहीं कर सकता.

Guru Dutt Birth Anniversary: निर्देशक, प्रोड्यूसर और बॉलीवुड एक्टर गुरु दत्त (Guru Dutt) की आज बर्थ एनिवर्सरी हैं. गुरु दत्त को बेहतरीन और सबसे प्रभावशाली भारतीय फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है. अपने 39 साल के छोटे से जीवनकाल में उन्होंने 4 फिल्में लिखीं, 7 का निर्माण किया और 8 का निर्देशन किया था. आज भले ही वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादें फैंस के दिलों में जिंदा है. आज उनके बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी ये बेहतरीन फिल्में आप देख सकते है.

प्यासा (Pyaasa)

प्यासा आज भी बॉलीवुड द्वारा निर्मित सबसे बेहतरीन रोमांसों में से एक है. वहीदा रहमान-गुरु दत्त अभिनीत फिल्म को टाइम मैगज़ीन की अब तक बनी शीर्ष 10 रोमांटिक फिल्मों में सूचीबद्ध किया गया है. फिल्म का गाना ‘ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या’ आज भी लोगों को याद है.

चौदहवीं का चांद (Chaudhvin Ka Chand)

गुरु दत्त ने ‘चौदहवीं का चांद’ में अभिनय किया, जो उनके द्वारा निर्मित और मोहम्मद सादिक द्वारा निर्देशित थी. इसमें वहीदा रहमान ने काम किया था. यह तीन दोस्तों की कहानी है जिन्हें एक ही महिला से प्यार हो जाता है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके गाने भी काफी पसन्द किए गए थे.

Also Read: Manoj Muntashir ने आदिपुरुष के लिए हाथ जोड़ मांगी माफी, बोले- भावनाएं आहत हुईं, भगवान बजरंग बली हम सब पर…

साहेब बीबी और गुलाम (Sahib Biwi Aur Ghulam)

यह फिल्म बिमल मित्रा के बंगाली उपन्यास साहेब बीबी गुलाम का रूपांतरण थी. बॉक्स ऑफिस पर असफल रही इस फिल्म का निर्देशन अबरार अल्वी ने किया था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था. इसमें मीना कुमारी-वहीदा रहमान ने गुरु दत्त के साथ काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >