25 दिन में पैदल तय की 1400 किलोमीटर की दूरी, दिल्ली से मध्यप्रदेश के लिए निकला गुड्डू ठाकुर पहुंच गया झारखंड

guddu thakur of madhya pradesh reached ramgarh district of jharkhand after 25 days from delhi covering 1400 kilometer distance चितरपुर : कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से लोग अपने घरों की ओर भाग रहे हैं. पूरे देश में लॉकडाउन की वजह से बस, ट्रेन और हवाई जहाज तक बंद हैं. इसलिए लोग एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा पा रहे हैं. कुछ लोग चोरी-छिपे कंटेनर में अपने घर की ओर निकल पड़े, तो कुछ लोग पैदल ही अपने पैतृक घर के लिए निकल पड़े. लेकिन, एक युवक 25 दिन पहले, जब कोरोना वायरस का कोई संक्रमण भारत में नहीं था, देश की राजधानी दिल्ली से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुआ. शुक्रवार (27 मार्च, 2020) को वह रामगढ़ जिला के चितरपुर पहुंच गया.

सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार

चितरपुर : कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से लोग अपने घरों की ओर भाग रहे हैं. पूरे देश में लॉकडाउन की वजह से बस, ट्रेन और हवाई जहाज तक बंद हैं. इसलिए लोग एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा पा रहे हैं. कुछ लोग चोरी-छिपे कंटेनर में अपने घर की ओर निकल पड़े, तो कुछ लोग पैदल ही अपने पैतृक घर के लिए निकल पड़े. लेकिन, एक युवक 25 दिन पहले, जब कोरोना वायरस का कोई संक्रमण भारत में नहीं था, देश की राजधानी दिल्ली से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुआ. शुक्रवार (27 मार्च, 2020) को वह रामगढ़ जिला के चितरपुर पहुंच गया.

रेलवे लाइन पर चलते-चलते इस युवक ने करीब 1400 किलोमीटर का सफर तय किया है. इस दौरान कुछ जगहों पर लोगों ने इसे भोजन कराया, तो कहीं से लोगों ने डांटकर भगा भी दिया. शुक्रवार को जब वह चितरपुर प्रखंड के बड़कीपोना पहुंचा, तो ग्रामीणों को उसकी दशा पर दया आ गयी. लोगों ने उसे भोजन कराया. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया.

इस संदर्भ में युवक, जो अपना नाम गुड्डू ठाकुर बता रहा है, ने बताया कि वह दिल्ली में काम करता था. पैसे खत्म हो गये, तो वह अपने गांव के लिए निकल पड़ा. उसका गांव मध्यप्रदेश में है. ट्रेन का टिकट कटाने के पैसे नहीं थे. सो वह रेल लाइन के किनारे-किनारे ही चलता गया. इस दौरान कई जगहों पर वह रुका. कहीं भोजन मिला, तो कहीं दुत्कार.

गुड्डू ठाकुर हर दिन अपने सफर पर चलता रहा. चलते-चलते आज वह बड़कीपोना पहुंच गया. यहां कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी. लोगों ने उससे गहन पूछताछ की. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी. घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना की एएसआइ मालती कुमारी दल-बल के साथ वहां पहुंचीं और युवक से पूछताछ की.

एएसआइ ने बताया कि युवक यहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. इस बीच, युवक को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इस संदर्भ में चितरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) हुलास महतो ने बताया कि इसकी सूचना मिली है. रामगढ़ सदर अस्पताल में युवक की जांच कराने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रामगढ़ नगर परिषद के रैन बसेरा में रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >