40 हजार के बजट में आया Google Pixel 7a कैसा स्मार्टफोन है?

Google Pixel 7a – गूगल पिक्सल 7a में 6.1 इंच की एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. स्मार्टफोन में 4300 एमएएच की बैटरी, 64MP का मेन कैमरा और 13MP का दूसरा कैमरा मिला है.

Google Pixel 7a Review – Google ने अपने एनुअल इवेंट Google I/O 2023 में अपने नये फोन Pixel 7a को लॉन्च कर दिया है. गूगल पिक्सल 7a में 6.1 इंच की एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. स्मार्टफोन में 4300 एमएएच की बैटरी, 64MP का मेन कैमरा और 13MP का दूसरा कैमरा मिला है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.8MP का कैमरा दिया गया है.

Google Pixel 7a के फीचर्स

गूगल पिक्सल 7a स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड 13 और 5 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. हैंडसेट में गूगल टेंसर G2 चिपसेट और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. गूगल पिक्सल 7a स्मार्टफोन को कंपनी ने 499 डॉलर में लॉन्च किया है. मोबाइल फोन को कंपनी ने चार कलर में लॉन्च किया है. इसमें ब्लैक, वाइट, ग्रे और ब्लू शामिल है.

Also Read: Gmail Blue Tick: Twitter, FB, Insta के बाद अब Google पर भी मिलेगा ब्लू टिक, जानिए इसके फायदे मिलेगा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट

Pixel 7a में 4385mAh की बैटरी दी गई है और फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा. वैसे, इस बार गूगल ने पिक्सल फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है. Pixel 7a के कैमरे की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है. दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है. फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

Googel Pixel 7a की कीमत और उपलब्धता

Pixel 7a के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 43,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से आज से शुरू हो गई है. गूगल पिक्सल 7a अर्ली बर्ड सेल के तहत HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है. इस तरह 8GB रैम वाला Pixel 7a फोन 39,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >