Cabinet Decisions: ओडिशा में कॉफी की खेती के लिए योजना, 50 हजार किसानों को होगा फायदा

छह जिलों में स्थायी आजीविका के लिए कॉफी की खेती की योजना शुरू की जायेगी. ये जिले हैं, कोरापुट, रायगडा, कलाहांडी, कंधमाल, क्योंझर व गजपति. 10 सालों के अंदर एक लाख एकड़ जमीन पर कॉफी की खेती शुरू किये जाने का लक्ष्य रखा गया है. इससे 50 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे.

Cabinet Decisions: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में लोकसेवा भवन में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 12 विभागों के कुल 15 प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये. इसमें से 14 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी. बैठक के बाद राज्य के विज्ञान व तकनीकी विभाग के मंत्री अशोक पंडा, मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने पत्रकारों को इस बारे में जानकारी दी. बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों के अनुसार, कंट्रोल डीलरों का लाइसेंस छह माह तक बढ़ाने के लिए लाये गये प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी है. जिन डीलरों के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत नहीं है तथा किसी प्रकार कार्रवाई नहीं हुई है, उनके लाइसेंस को पहली अप्रैल, 2024 से 30 सितंबर, 2024 तक नवीकरण किया जायेगा. वर्तमान में डीलरों की लाइसेंस की अवधि 30 मार्च, 2024 तक है.

6 जिलों में शुरू होगी कॉफी की खेती

कैबिनेट में लिये गये निर्णय के अनुसार, छह जिलों में स्थायी आजीविका के लिए कॉफी की खेती की योजना शुरू की जायेगी. ये जिले हैं, कोरापुट, रायगडा, कलाहांडी, कंधमाल, क्योंझर व गजपति. 10 सालों के अंदर एक लाख एकड़ जमीन पर कॉफी की खेती शुरू किये जाने का लक्ष्य रखा गया है. इससे 50 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे. इस योजना में 2022-23 से 2026-27 तक 1144 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी.

Also Read: ओडिशा : सरकारी सेवा से वीआरएस लेने के कुछ ही घंटों बाद वीके पांडियन को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
लीज कन्वर्जन के लिए बेंच मार्क फीस 10 से घटाकर तीन फीसदी की

कहा कि ओडिशा के शहरी इलाकों में लीज जमीन के कन्वर्जन के लिए दिये जाने वाले देय को कम करने के लिए लाये गये प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी है. पहले बेंच मार्क मूल्य का 10 प्रतिशत शुल्क देना पड़ता था, जिसे अब घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया गया है. राज्य कैबिनेट ने ओडिशा प्रक्योरमेंट प्रिफरेंस स्माल मैनुफेक्चरिंग एंटप्राइजेस को मंजूरी दी. इसी तरह ओडिशा बायो टेक्नोलॉजी नीति-2024 को मंजूरी प्रदान की गयी है.

Also Read: ओडिशा के लोगों के लिए अच्छी खबर : अब राउरकेला से इंटरनेशनल विमान भर सकेंगे उड़ान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >