Giridih News: देवरी में पेड़ पर झूलता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रंजीत की मौत से बिराजपुर गांव में शोक की लहर है. वहीं, मृतक रंजीत के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और जांच की मांग की है. देवरी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में पेड़ से लटका युवक का शव मिला. जानकारी के अनुसार, बिराजपुर गांव के नदी किनारे स्थित एक मंदिर के पास अवस्थित पीपल के पेड़ में तीस वर्षीय युवक रंजीत गिरी का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया. मृतक की पहचान देवरी गांव निवासी बदरी गिरी का पुत्र रंजीत गिरी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

मंदिर में पूजा करने गई महिलाओं ने देखा शव

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह मृतक का शव पेड़ पर लटका देखा गया. उन्होंने कहा कि महिलाएं पूजा करने मंदिर पहुंची थी, तभी उन्होंने शव को देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने आगे बताया कि मृतक रंजीत गिरी शनिवार को अपनी बहन से मिलने बटपार गया था और रविवार को वापस लौट आया था. मृतक ने कल देर शाम अपनी बहन को फोन कर हालचाल भी जाना था.

मृतक के परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

रंजीत की मौत से बिराजपुर गांव में शोक की लहर है. वहीं, मृतक रंजीत के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और जांच की मांग की है. देवरी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार इस मामले की सभी तरह से जांच की जायेगी. पुलिस ने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >