घाटशिला : दो बाइकों की टक्कर में महिला तीन घायल, दो रेफर

घाटशिला के दाहीगोड़ा में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिनमें दो की स्थिति गंभीर है.

घाटशिला के दाहीगोड़ा में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिनमें दो की स्थिति गंभीर है. उन्हें अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, काशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा निवासी सावना हेंब्रम (17) बाइक से मऊभंडार जा रहा था. मुसाबनी थाना क्षेत्र के कदमडीह निवासी सरोज कुमार भकत (34) अपनी पत्नी अश्वनी भकत (25) को बाइक के पीछे बैठा कर मऊभंडार से अपने घर जा रहे थे. इस दौरान दोनों बाइकों की भिड़ंत हुई. डॉ मंगली हांसदा ने सावना हांसदा और सरोज भकत की स्थिति गंभीर देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया. अश्वनी भगत की स्थिति सामान्य है. घाटशिला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: घाटशिला : सड़क के गड्ढे से अनियंत्रित हुई स्कूटी, यूसिल कर्मी का टूटा पांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >